Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज 3 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज सावन का पहला सोमवार है. सावन में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए खास होता है. सावन सोमवार के दिन पंचक प्रभावी रहेंगे. इसके साथ ही राहुकाल, यमगण्ड और गण्ड मूल रहेगा. आज उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेगा. कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज शाम तक व्यापार में कोई विशेष डील कर सकते हैं. राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है. भौतिक विकास का योग अच्छा है. समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी. आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा.
वृषभ राशि
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा. कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी. स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है. दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि
आज का दिन काफी रचनात्मक है. आज आप रचनात्मकता के साथ किसी विशेष कार्य को अंजाम दे सकते हैं. जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा. नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी. आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि
ये दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है. अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी. ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे.
सिंह राशि
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें. भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें. रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा. बेवजह गुस्सा करने से बचें.
ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, वरना नाराज हो जाएंगे महादेव
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है. कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं. नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है. ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे.
वृश्चिक राशि
आज का दिन पहले से काफी मजबूत है. दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अतः कार्यशील रहें. नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा. काम में नई जान आएगी.
धनु राशि
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है. बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है. किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को ध्यान रखकर ही घर से बाहर निकलें.
मकर राशि
आज का दिन सामान्य है. भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा. ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें. कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है अतैव धैर्य से काम लें.
कुंभ राशि
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है. व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा. जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें. आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है.
मीन राशि
आज का दिन लाभकारक रहेगा. व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा. अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है. किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के लिए आसान होगी तरक्की की राह, होगा धनलाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines