हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज कन्या-कुंभ समेत इन 3 राशियों की परेशानियां होंगी खत्म, पढ़ें 28 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल के जरिए पहले ही ये पता चल सकता है कि किस दिन आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी और कब-कब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि 28 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही शतभिषा नक्षत्र, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, व्याघात योग, हर्षण योग, आडल योग, विष्टि करण, बव करण और दिशा शूल पश्चिम है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन में शनि ग्रह, सिंह में केतु ग्रह, कर्क में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, वृश्चिक में शुक्र ग्रह, तुला में बुध, वृश्चिक में मंगल ग्रह, कुंभ में राहु ग्रह और वृश्चिक में सूर्य ग्रह रहेंगे, जबकि मकर राशि और कुंभ राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 28 नवंबर 2025, माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि:

आज वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा. इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में लाभ होने के श्रेष्ठ योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. रुके हुए कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे. निजी जीवन से जुड़े फैसले भावुकता में आकर न लें. आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे.

मिथुन राशि:

कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे. उम्मीद है कि आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं आज दूर होंगी. साथ ही संतान की प्रगति होगी. इसके अलावा सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

आज आजीविका के क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी, लेकिन पूर्व में की गई गलतियों के कारण परेशानी होगी. दिन खत्म होने से पहले संत दर्शन आपको हो सकते हैं.

सिंह राशि: 

अचानक से बड़ा खर्च होने की संभावना बन रही है. हालांकि, कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी. दिनभर आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे, लेकिन नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी. दिन खत्म होने से पहले सुख-साधनों पर खर्चा होगा. हालांकि, अनाज और तेल में निवेश करने से लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 28 November 2025: मासिक दुर्गाष्टमी पर मंडराया भद्रा का साया; जानें शुक्रवार के दिन का मुहूर्त, नक्षत्र, योग और करण

विज्ञापन

तुला राशि: 

आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला है. हालांकि, पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. इसके अलावा पेट संबंधी विकार से आप परेशान रहेंगे.

वृश्चिक राशि: 

कार्यस्थल पर आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी.

विज्ञापन

धनु राशि: 

परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे, लेकिन जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा. व्यापार-व्यवसाय आज अच्छा चलेगा. साथ ही निवास समस्या का हल होगा. इसके अलावा रुके हुए पैसे मिलने की उम्मीद है.

मकर राशि: 

सोचे हुए कार्य अनुकूल समय पर पूरे होंगे. आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 

कारोबार में चली आ रही परेशानी का आज अंत होगा. इसके अलावा प्रशासन से जुड़े कार्य आपके संपर्कों के द्वारा पूरे होंगे. निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा, जिस कारण परेशान होंगे.

मीन राशि: 

गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी. जरूरी कार्यों को पूरा करने में मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. इसके अलावा निर्माण कार्यों में गति आएगी. दिन खत्म होने से पहले आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 2026 के शुरुआत में चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, धन-वैभव के दाता ‘शुक्र’ करेंगे मकर राशि में गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola