Aaj Ka Panchang 28 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए हर महीने दुर्गाष्टमी पर रखे जाने वाले व्रत का खास महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग दुर्गाष्टमी पर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उन्हें जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 28 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, जिसे मासिक दुर्गाष्टमी भी कहते हैं. चलिए अब जानते हैं 28 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.
तिथि और नक्षत्र
आज सुबह 12 बजकर 15 मिनट तक मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी, जिसके बाद अब नवमी तिथि चल रही है. नक्षत्र की बात करें तो सुबह 02:49 मिनट तक शतभिषा था, जिसके बाद अब पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र चल रहा है. कल सुबह तक पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र ही रहेगा.
संवत और चंद्रमास
आज के शुभ-अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, जिसके बाद कल सुबह तक हर्षण योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह 02:49 मिनट तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06:54
- सूर्यास्त- शाम 05:24
- चन्द्रोदय- दोपहर 12:47
- चन्द्रास्त- सुबह 12:32 (29 नवंबर)
करण और दिशा शूल
इस समय विष्टि करण चल रहा है, जो दोपहर 12:28 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. दिशा शूल की बात करें तो दिनभर पश्चिम रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.