हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशियों को आज मिल सकता है कोई शुभ समाचार, पढ़ें 28 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों और नक्षत्रों की मदद से दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिसमें व्यक्ति के साथ घटने वाली दिनभर की घटनाओं का आकलन किया जाता है. आज यहां पर आप 28 जून 2028 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र, शुभ योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 28 जून 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा. साथ ही संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा सांयकाल के समय कोई अटका काम बनने की संभावना है. बता दें कि रात्रि का समय आपका प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा.

वृषभ राशि:
आज आपका दिन संतोष और शान्तिपूर्ण रहेगा. राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. साथ ही शासन व सत्ता से पूरा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि:
आज आपको किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा, लेकिन संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा. साथ ही कोई अटका कार्य पूरा होगा. इसके अलावा पिता आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा करेंगे.

कर्क राशि:
आज का दिन आपको उत्तम संपत्ति मिलने का संकेत दे रहा है. साथ ही आजीविका के क्षेत्र में प्रगति और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इसके अलावा संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है. बता दें कि आज की गई यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि:
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. साथ ही वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और लोगो के दिल भी आप जीतेंगे. इसके अलावा शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी. हालांकि, आज अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है.

कन्या राशि:
रोजगार, व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आपको अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी. साथ ही संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा. इसके अलावा दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है, लेकिन आज की यात्रा को टालने का ही प्रयास करें.

विज्ञापन

तुला राशि:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा. कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा.

ये भी पढ़ें- S Name Astrology: सिया गोयल और सोनम रघुवंशी मामले से जुड़ा ‘S’ कनेक्शन! जानें इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों का असली स्वभाव और डार्क साइड

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
आर्थिक मसलों में सोच-समझकर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा आज आपको दे सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सोच-समझकर ही कोई भी फैसला लें. हालांकि, विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है. साथ ही आज खाने-पीने में संयम बनाए रखें.

धनु राशि:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे. साथ ही शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ आपको मिलेगा. इसके अलावा ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन या कोई मदद मिल सकती है. बच्चों को आज सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे. इसके अलावा कर्मचारियों का आदर व सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

विज्ञापन

कुंभ राशि:
आज आपके स्वास्थ्य व सुख में कमी आ सकती है. इसके अलावा कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें. सिंगल लोग किसी व्यक्ति विशेष से आज आकर्षित हो सकते हैं.

मीन राशि:
आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा. आज आप लेन-देन न करें क्योंकि संबंध खराब होने का खतरा है. इसके अलावा घर में तनाव की स्थिति बनी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola