S Name Astrology: सिया गोयल और सोनम रघुवंशी मामले से जुड़ा 'S' कनेक्शन! जानें इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों का असली स्वभाव और डार्क साइड

Astro Secrets of S Name: सिया गोयल और सोनम रघुवंशी मामलों के बाद ‘S’ नाम वाली लड़कियों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. चलिए नाम ज्योतिष से जानते हैं कि जिन लड़कियों का नाम ‘S’ अक्षर से शुरू होता है, उनका स्वभाव और जीवन कैसा होता है.

S Name Astrology

Credit- News24 Graphics

S Name Girls Nature And Love Life: अखबार, न्यूज वेबसाइट और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों सिया गोयल और सोनम रघुवंशी से जुड़े मामले खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दोनों मामलों में एक समान बात ये है कि दोनों लड़कियों पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगे हैं. सिया गोयल पर उनके होने वाले पति की हत्या की कोशिश का आरोप है, जबकि सोनम रघुवंशी पर पति की हत्या का आरोप लगा है. हालांकि, दोनों ही मामलों में अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

अब इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर ‘S’ अक्षर के नाम वाली लड़कियों की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग नाम ज्योतिष के अनुसार ‘S’ अक्षर के नामों की लड़कियों के असली स्वभाव और मानसिकता के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं. चलिए अब विस्तार से जानते हैं इन लड़कियों के व्यक्तित्व में छिपे हुए पहलुओं के बारे में.

विज्ञापन

‘S’ नाम वाली की लड़कियों का स्वभाव

नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ‘S’ नाम वाली लड़कियां आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी होती हैं. ये अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होती हैं और उनसे कभी भी समझौता नहीं करती हैं. इनका स्वभाव जिद्दी होता है. ये अपनी बात को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. साथ ही इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है, जिसे शांत करना कई बार मुश्किल भी हो जाता है. इसके अलावा इन्हें बातें भी बहुत जल्दी बुरी लग जाती हैं, जिनके बारे में ये बहुत ज्यादा सोचती हैं.

प्यार के मामले में कैसी होती हैं ये लड़कियां?

अक्सर देखा गया है कि जिन लड़कियों का नाम ‘S’ अक्षर से शुरू होता है, वो अपने प्यार को लेकर काफी गंभीर होती हैं. इनके अंदर अपने प्यार को लेकर जुनून होता है. ये अपने पार्टनर की खुशियों का बहुत ध्यान रखती हैं और उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं.

विज्ञापन

किस उम्र में मिलता है सच्चा प्यार?

नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम ‘S’ अक्षर से शुरू होता है, आमतौर पर उन्हें उम्र 22 से 26 के बीच सच्चा प्यार मिल जाता है. वहीं, शादी इनकी उम्र 29 से पहले होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ