Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 जनवरी 2026, बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी. आज माघ गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन है. नवग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, चंद्र ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 28 जनवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी. पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे. अपने विचारों को शुद्ध करें. व्यापारिक यात्रा हो सकती है. सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे.
वृषभ राशि
भाग्य के भरोसे न बैठें कर्म करें. व्यापारिक लाभ होगा. धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा. स्वास्थ पर ध्यान दें. संत दर्शन संभव है.
मिथुन राशि
आज का दिन आप के लिए शुभ है. पुराने मित्रों से भेट होगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विवादों को टालें. पूंजी निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी.
कर्क राशि
पुराने मामले सुलझ सकते हैं. परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है. आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना टालें.
सिंह राशि
मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है. व्यापारिक उन्नति मिलेगी. विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी. संतान का सुख मिलेगा. माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा. स्वयं पर विश्वास करें ओरों की देखा-देखी न करें.
कन्या राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है. मकान संबन्धित समस्या का समाधान होगा.अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है.
तुला राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. न्याया पक्ष मजबूत होगा.
वृश्चिक राशि
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है. परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. पारिवारिक यात्रा के योग है. व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा.
धनु राशि
विरोधी सक्रीय होंगे. योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं.
मकर राशि
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी. भूमी-भवन में निवेश कर सकते हैं. यात्रा को टालने का प्रयास करें.
कुंभ राशि
स्वास्थ पर ध्यान दें. जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी. व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी. बुरी संगत छोड़ दें. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है. समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.
मीन राशि
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे. अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है.
ये भी पढ़ें – Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ संयोग, धन संपदा से परिपूर्ण रहेंगे 4 राशि वाले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines