हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? राशि अनुसार जानें 26 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: हर व्यक्ति जानना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहेगा, जिस बारे में दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 26 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल दिया गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र, सिद्ध योग और दिशाशूल पश्चिम दिशा का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 जून 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी. हालांकि, बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से धन हानि हो सकती है. इसके अलावा परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है. साथ ही व्यय में वृद्धि होगी. आज आप दूसरों से कोई अपेक्षा न करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.

वृषभ राशि: 
कारोबार में नए अनुबंध आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. साथ ही बकाया धन की वसूली हो सकती है. इसके अलावा रुके हुए कार्यों में गति आएगी. बता दें कि आज की गई यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज आपकी कार्यपद्धति में सुधार होगा. साथ ही नई योजनाएं आपको लाभ देंगी. इसके अलावा शरीर में अस्वस्थता रह सकती है. आज आप किसी से विवाद न करें.

कर्क राशि: 
आपकी उन्नति को देख शत्रु जलेंगे. साथ ही आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे. आज तंत्र-मंत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. साथ ही जरूरी कार्यों में गति आएगी और आर्थिक लाभ होगा. हालांकि, जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
पिता के व्यवहार से आप आज दुखी व नाराज रहेंगे. साथ ही चोट-चोरी आदि से हानि होना संभव है. इसके अलावा लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. हालांकि, विद्यार्थियों का जीवन सुखमय रहेगा.

कन्या राशि: 
आज की यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी. साथ ही गृहस्‍थ सुख मिलेगा और राजकीय सहयोग भी मिलेगा. हालांकि, आज चोरी आदि से हान‍ि होना संभव है. आज आप जोखिम भी न लें.

विज्ञापन

तुला राशि: 
निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव आपको व्यथित करेंगे, लेकिन कारोबार में आपको लाभ होगा. साथ ही इस राशि के लोगों की बेरोजगारी दूर होगी. हालांकि, बच्चे परीक्षा परिणाम से नाखुश रहेंगे.

वृश्चिक राशि: 
आज आपका अपनी बहनों से विवाद हो सकता है, लेकिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. साथ ही आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. इसके अलावा कुछ कार्य सिद्धि होंगे और निवेश आदि से लाभ होगा. बता दें कि प्रेमिका को उपहार भेंट करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 June 2026: आज रामलक्ष्मण द्वादशी पर होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त

धनु राशि: 
आपके क्रोधी व्यवहार और विवाद से कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं. साथ ही आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है. आज आप जोखिम-जमानत के कार्य टालें, नहीं तो हानि हो सकती है. साथ ही आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
किसी कार्य की पूर्णता से आपके उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. साथ ही प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. इसके अलावा आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. बच्चे आज पढ़ाई-लिखाई से दूर भागेंगे और मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी में समय व्यतीत करेंगे.

कुंभ राशि: 
संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा. इसके अलावा किसी कार्य के सिद्ध होने से आत्मसम्मान बढ़ेगा. साथ ही व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे, लेकिन व्यवसाय में कोई भी जोखिम न लें. आज आपको संतो का सानिध्य भी प्राप्त होगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. उम्मीद है कि संतान के भविष्य के लिए की गई यात्रा सफल होगी, लेकिन जीवनसाथी की चिंता रहेगी. साथ ही आज आपको रोजगार मिल सकता है. इसके अलावा निवेश शुभ रहेगा. इस राशि के लोगों की आज पिता से अनबन भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola