हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 25 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 25 फरवरी 2026 के दिन आपके जीवन में शांति रहेगी या परेशानियां बनी रहेंगी? यदि हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 25 फरवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. साथ ही रोहिणी नक्षत्र, विष्कुम्भ योग और दिशाशूल उत्तर रहेगी. 9 ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र ग्रह वृषभ राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 25 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:- 
आज का दिन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा, जबकि व्यापार लाभप्रद रहेगा. दिन खत्म होने से पहले अचानक धन मिलने के भी योग हैं.

वृषभ राशि:- 
व्यापार में अवरोध आ सकते हैं. आज संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है. उम्मीद है कि आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कुछ कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि:- 
आज आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है. इसके अलावा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें. आज आपको महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. दिन खत्म होने से पहले यात्रा होना भी संभव है.

कर्क राशि:- 
आज कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. साथ ही परिवार व समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. सोच-समझकर निर्णय लेने पर आज लाभ होगा, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.

विज्ञापन

सिंह राशि:- 
कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय शुभ है.

कन्या राशि:- 
दिन की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे. हालांकि, पारिवारिक जीवन में हर्ष रहेगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. हालांकि, जल्दबाजी नुकसानदायक साबित होगी. दिन खत्म होने से पहले व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि:- 
व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है, लेकिन विशेष लाभ होने के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले तुला राशि वालों को संतान सुख मिलेगा.

वृश्चिक राशि:- 
लंबे समय के बाद आज व्यापार अच्छा चलेगा, जबकि नौकरी कर रहे जातकों का कार्यक्षेत्र में परिचय क्षेत्र बढ़ेगा. इसके अलावा जरूरी कामों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि:- 
कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि आज पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा.

मकर राशि:- 
आज कम समय में जरूरी कार्य पूरे होंगे. उम्मीद है कि सामाजिक कार्यों से आज आपके यश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी. दिन खत्म होने से पहले स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होने के भी योग हैं. इसके अलावा व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा? जानें सूतक काल और 12 राशियों का हाल

कुंभ राशि:- 
व्यापारियों के लिए समय मध्यम रहेगा. पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें. उम्मीद है कि आज आप धन का अपव्यय करेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि:- 
कारोबार में नए अनुबंध करना आज लाभदायक रहेगा. साथ ही लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे. उम्मीद है कि आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola