हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज बन रहा है हर्षण योग, जानें का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: आज यानी 22 सितंबर, रविवार को हर्षण योग का निर्माण हो रहा है और ये 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डाल सकता है? आइए इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: पंचांग के अनुसार 22 सितंबर 2024 को अश्विन कृष्ण प्रतिपदा पंचमी तिथि और दिन रविवार है। इसके अलावा पितृ पक्ष का पंचमी श्राद्ध है। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और हर्षण योग रहेगा। वृषभ राशि में चंद्रमा विराजमान हैं। 12 राशियों के लिए 22 सितंबर, रविवार का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय आज अपनाने लाभकारी रहेंगे? इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के माध्यम से बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

2. वृषभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 23 से 29 सितंबर तक, कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

विज्ञापन

4. कर्क राशि

पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

5. सिंह राशि

अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।गाय को गुड़ व रोटी दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

7. तुला राशि

पैसे के लेनदेन में व्यर्थ परेशान ना हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें ओर सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

9. धनु राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र के मेहरबान होने से 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज!

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक होगा। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह पिता का आशीर्वाद लें व सूर्य को जल दें तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

12. मीन राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola