आज गणपति बप्पा 3 राशियों का करेंगे भाग्य उज्जवल, वरदान के समान होगा इनका दिन
Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
Edited By Raghvendra Tiwari

Edited By Raghvendra Tiwari

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के मुताबिक बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कामों से दूरी बनाकर चलेंगे। घर पर ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को संपन्न करेंगे। सेहत के लिए बाहर ना निकले। वाणी पर सयंम रखें, परिवार में विवाद की संभावना रहेगी।
शुभ अंक -2
शुभ रंग-पिस्ता ग्रीन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस का काम घर पर करेंगे इससे काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, विवाद में फंस सकते हैं। बिजनेस यात्रा को टाले व फोन से ही बिजनेस डील करें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने से बचें।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- नीला
आज का दिन च्छा रहेगा। काम को लेकर ऑफिस में दबाव रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। जिनका किराने का बिजनेस है उनका काम अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।कोर्ट-कचहरी के कामों में विलंब होगा।सेहत का ख्याल रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। कहीं बाहर जाने से बचें, अगर वाहन चला रहे है तो सावधानी बरतें।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- पीला
आज का दिन अच्छा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूलता की ओर बढ़ रही है। बिजनेस में धनलाभ भले ना हो और नौकरी में दबाव अधिक रहे, लेकिन सेहत को बढ़िया रखने में आप सफल रहेंगे। विद्यार्थी इस समय का पूरा सद्पयोग करें। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से काम को पूरा करें सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- सफ़ेद
आज का दिन आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। लेकिन लोगों से दूरी बनाकर चले। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी।काम में भागदौड़ रहेगी और काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फिलहाल के समय में सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- लाल
आज का जातक के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन बाहर की यात्रा से बचें। नौकरी में भी घर पर ही काम करें तो सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक कामों से दूरी बना कर चलें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
शुभ अंक -7
शुभ रंग – सलेटी
आज का दिन खास नहीं रहेगा। बिजनेस में बाधाएं आ सकती हैं, वर्क फॉर्म में बिजी रहेंगे। सेहत खराब होने की संभावना रहेगी। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएं।परिवार के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- ग्रे
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस मध्यम रहेगा,आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को चोट न पहुंचे। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। सेहत को हल्के में न लें।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- सुनहरा संतरी
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र में क्या है नियम
आज का दिनशुभ रहेगा। बिजनेस में मंदी चलेगा, नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। सेहत की भलाई के लिए दोस्तों व सहयोगियों से दूरी बनाकर चले। परिवार के साथ समय बिताए, माहौल अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होगा ।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – केसरिया
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ भी होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। काम की जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी । बाहर के लोगों से कम मिले, सिर्फ काम के लिए बाहर निकले। यात्रा को टालें। सेहत का ख्याल रखें। आज के समय में काम के बाद अधिकतर समय घर पर ही बितेगा। लेकिन ध्यान रहे कि वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग – रामा ग्रीन
आज का दिनसंघर्षपूर्ण रहेगा। आज के दिन वाणी में घुले कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखें। जीवनसाथी का सहयोग व प्यार मिलेगा। आज सेहत का ध्यान रखें, बच्चों की ओर से सजग रहें। नहीं तो परेशानी होगी। शाम तक कोई रुका काम बनेगा। आज पैसे का लें दें सोच समझ कर करे।
शुभ अंक -8
शुभ रंग – आसमानी
जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस, मेडिकल व इमरजेंसी से जुड़ा काम अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ भी होंगे। खाली समय में साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- गेरुआ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: