3 राशि वालों पर भगवान गणेश हर समय रहते हैं प्रसन्न, पल भर में हर लेते हैं सारे कष्ट

Ganesh ji ki priya rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। ऐसे में बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है गणेश जी की प्रिय राशियों के बारे में। यदि नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Ganesh ji ki priya rashi

Ganesh ji ki priya rashi

Ganesh ji ki priya rashi:  सनातन धर्म में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश जी है। गणेश भगवान की पूजा सबसे पहले की जाती है। इसके साथ ही गणेश जी को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है। यह अपने भक्तों के सारे दुख दूर करके सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। इसके साथ ही सभी संकटों को नाश करके सफलता और शुभता प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

हिंदू धर्म में इनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं, लेकिन कहा जाता है कि भगवान गणेश कुछ राशियां इतनी प्रिय हैं, जिस पर हर समय अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तो आइए भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

भगवान गणेश की 3 प्रिय राशियां

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियों में पहले स्थान पर मेष राशि है। मेष राशि के जातकों पर गणेश जी हर समय प्रसन्न रहते हैं, साथ ही उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक कभी बुद्धिमान और तेज होते हैं, जिसके कारण वे हर काम में सफल भी हो जाते हैं। इस राशि के जातक कभी भी कठिन काम से घबराते नहीं है, बल्कि धैर्य और बुद्धि से काम करते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की दूसरी प्रिय राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि पर गणेश भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। साथ ही सभी कामों में मदद भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक करियर में सफल सिर्फ गणेश भगवान का आशीर्वाद से होते हैं। मान्यता है कि मिथुन राशि के जातक बुधवार को गणेश भगवान की पूजा करना चाहिए। साथ ही गेंदे के फूल या उसकी माला भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।

विज्ञापन

मकर राशि

भगवान गणेश की तीसरी प्रिय राशि मकर राशि हैं। मकर राशि के जातक कार्य करने में काफी मेहनती होते हैं, साथ ही यह कोई भी कार्य ईमानदारी से करते हैं। मकर राशि के जातक दूसरों के साथ कभी भी छल-कपट नहीं करते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि के जातक किसी काम को हाथ में लेने के बाद उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातक को बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर भगवान गणेश का दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में बड़ी सफलता प्राप्त होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ