गरुड़ पुराण से जानें भाग्यशाली पत्नियों के 4 गुण, संवार देती हैं पति का जीवन

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार,पत्नियों के कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो अपने पति और ससुराल दोनों को खुशहाल बना देती हैं। तो आइए उन चार गुणों के बारे में जानते हैं।

Garuda Purana

Garuda Purana

Garuda Purana: सनातन धर्म में औरत को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि एक स्त्री अपने अच्छे गुण से शादी के बाद घर की किस्मत को बदल सकती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का भी आगमन करा सकती है। इसलिए घर के बुजुर्ग कहते हैं, कि घर में सर्वगुण संपन्न बहु लानी चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसी महिलाएं अपने पति और ससुराल दोनों के लिए बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। साथ ही वैसा घर सर्वगुण संपन्न रहता है। लेकिन वहीं घर में गुणी स्त्री ना हो तो घर नरक बन जाता है। साथ ही बर्बाद भी होने लगता है।

विज्ञापन

गरुड़ पुराण में एक आदर्श पत्नी के महत्व के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जिन औरतों में ये खास गुण होते हैं, वो सौभाग्य का सूचक होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के साथ परिवार में खुशहाली लाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे ऐसे ही भाग्यशाली स्त्रियों के गुणों के बारे में। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

भाग्यशाली पत्नी के ये हैं गुण

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो महिला अपने घर को साफ-सुथरा रखती है उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही उस घर में बरकत आती है। ऐसे में जो महिला घर को अच्छे से साफ-सुथरा बनाए रखती है, तो वह परिवार के लिए भाग्यशाली मानी जाती है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिला घर में आए मेहमानों और रिश्तेदारों का अच्छे से मान-सम्मान करती हैं, वैसी महिलाएं गुणवान होती है साथ ही यह अपने पति और ससुराल वालों के मान-सम्मान को बढ़ाती है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो स्त्री कम संसाधन में भी घर को अच्छी तरह से चलाती है, तो ऐसी महिलाएं बेहद ही गुणवान कहलाती है। साथ ही ऐसी महिलाएं घर में कलह-क्लेश नहीं होने देती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन

गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसी महिलाएं जो अपने पति की सभी बातों को मानती है साथ ही पति का मान रखती हैं, तो ऐसी महिलाएं सुलक्षणा कहलाती है। मान्यता है कि ऐसी महिलाएं पति से अधिक प्रेम पाती है। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ