Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग, विष्टि करण और बव करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं.
इसके अलावा चंद्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 21 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
आज आप समय रहते जरूरी काम निपटा लेंगे. दिन खत्म होने से पहले पारिवारिकजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, लेकिन संतान के कार्यों से नाराज होंगे. आज आकस्मिक यात्रा हो सकती है.
वृषभ राशि:
आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. साथ ही अधिकारियों से विवाद हो सकता है. हालांकि, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. आज मकान की मरम्मत और विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा.
मिथुन राशि:
कारोबार को नई सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिकजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. बता दें कि इस समय कुंडली में पदोन्नति के भी योग हैं.
कर्क राशि:
किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है. उम्मीद है कि कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे. साथ ही धनकोष में वृद्धि होगी. इसके अलावा पिता के साथ विवाद होना संभव है.
सिंह राशि:
आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आज वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. दिन खत्म होने से पहले बीमारी में पैसा लगेगा. हालांकि, भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे.
कन्या राशि:
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. साथ ही कारोबार में नई योजना लागू होगी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा नुकसान होना संभव है. गौरतलब है कि जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति आज सामान्य रहेगी.
तुला राशि:
करियर में उन्नति होगी और भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे. हालांकि, मकान के पुनर्निर्माण पर आज धन खर्च होगा. इसके अलावा वाहन क्रय करने का मन बन सकता है.
वृश्चिक राशि:
आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा, लेकिन कामकाजी लोगों को परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस होगी. हालांकि, नौकरी में तबादला होना लाभकारी साबित होगा.
ये भी पढ़ें- Dhundiraj Chaturthi Vrat Katha: ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत पर जरूर पढ़ें ये कथा, विघ्नहर्ता गणेश हर लेंगे सारे संकट
धनु राशि:
आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. साथ ही व्यवसाय में लाभ होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं. हालांकि, बहनों से विवाद हो सकता है. इसके अलावा दिनभर शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें.
मकर राशि:
समय के साथ स्थिति अनुकूल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा. आज आपके अपने भाई के साथ संबंध अच्छे होंगे.
कुंभ राशि:
गलतफहमी की वजह से विवाहित जातकों का संबंध कमजोर हो सकता है. हालांकि, समय रहते जरूरी काम पूरे होंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
मीन राशि:
आज आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है. हालांकि, कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. इसके अलावा जल्दबाजी से हानि होना संभव है. आज आप किसी से भी झगड़ा नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










