Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 February 2026: शनिवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी पर रहेगी भद्रा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण

Aaj Ka Panchang: आज 21 फरवरी 2026, वार शनिवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी है, जो कि भगवान श्री गणेश के ढुण्डिराज स्वरूप को समर्पित है. हालांकि, इस दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. चलिए अब जानते हैं 21 फरवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang 21 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 21 February 2026: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जिनकी कृपा से बड़ी से बड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. खासकर, ढुण्ढिराज चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश के ढुण्डिराज स्वरूप की पूजा करना शुभ होता है. आज 21 फरवरी 2026 को ढुण्ढिराज चतुर्थी ही है. चलिए अब जानते हैं ढुण्ढिराज चतुर्थी के दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण, नक्षत्र, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

21 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हुई है, जो दोपहर 01:01 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक पंचमी तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में रेवती रहेगा, जिसका समापन शाम 07:07 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है.

योग

शनिवार के दिन की शुरुआत शुभ योग से हुई है, जो दोपहर 03:50 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक शुक्ल योग रहने वाला है. इसके अलावा सुबह 06:54 मिनट से शाम 07:07 मिनट तक रवि योग रहेगा.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में विष्टि रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:01 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक बव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

21 फरवरी 2026 का शुभ समय

21 February 2026 Ka Shubh Muhurat

21 फरवरी 2026 का अशुभ समय

21 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 56 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 10 बजकर 19 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मीन राशि से निकलकर मेष राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ