Navpancham Yog: 23 फरवरी से बनेगा बुध-गुरु का नवपंचम योग, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता और धन का वरदान

Navpancham Yog: 23 फरवरी 2026 से बुध-गुरु का नवपंचम योग बन रहा है, जो बुद्धि, भाग्य और धन का शक्तिशाली संयोग माना जाता है। इस योग से शिक्षा, व्यापार और करियर में बड़ी तेजी से प्रगति होती है। इस योग के असर से 3 राशियों को सफलता और आर्थिक उन्नति का विशेष वरदान मिलने के योग बन रहे हैं।

navpancham-yog

Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र में बुध-गुरु का योग बुद्धि और ज्ञान का शक्तिशाली संयोजन माना जाता है, जिससे व्यक्ति की निर्णय क्षमता और समझ बढ़ती है। इन दोनों ग्रहों का योग शिक्षा, लेखन, व्यापार और प्रबंधन क्षेत्र में विशेष सफलता दिलाता है। वहीं, जब बुध और गुरु नवपंचम संबंध में हों, तो इसे अत्यंत शुभ और भाग्यवर्धक माना जाता है। तब यह योग धन वृद्धि, करियर उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करता है और यह योग सकारात्मक सोच, सही अवसर और दीर्घकालिक सफलता के द्वार खोलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 23 फरवरी, 2026 को 01:29 ए एम बजे से बुध और गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री की कोणीय दूरी पर स्थित रहकर ‘नवपंचम योग’ का निर्माण कर रहे हैं। इस योग से 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

नवपंचम योग आपके लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय तेजी से और सही होंगे। शिक्षा, लेखन, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। नई आय के स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में स्थिरता के साथ उन्नति के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

यह योग आपके लिए करियर और धन के मामले में अनुकूल साबित हो सकता है। बुध की कृपा से विश्लेषण क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी। भविष्य की योजनाएं मजबूत आधार पर तैयार होंगी।

विज्ञापन

धनु राशि

गुरु की राशि होने से यह योग आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे। धन आगमन के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से लाभ संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन मिलने से करियर में नई दिशा मिलेगी। यह समय आत्मविकास और आर्थिक मजबूती दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ