हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 20 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: दिनभर घटने वाली घटनाओं के बारे में दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. साथ ही इस बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति को किन-किन चीजों से दूर रहना होगा. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज यानी 20 सितंबर 2025, वार शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: पंचांग के अनुसार, आज 20 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. हालांकि, सुबह चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा था. साथ ही आज साध्य योग, शुभ योग, पूर्व दिशा शूल, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, मघा नक्षत्र, विष्टि करण और शकुनि करण रहने वाला है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, तुला राशि में मंगल देव, शनि देव मीन राशि में, गुरु देव मिथुन राशि में और बुध देव कन्या राशि में सूर्य देव के साथ रहेंगे. इसके अलावा सिंह राशि में शुक्र देव, केतु ग्रह और चंद्र देव युति स्थिति में आज दिनभर रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 20 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

फिजूल सोचना बंद करें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यवसाय में साझेदार से मन-मुटाव होगा. इसके अलावा भावुकता में आप अपने मन की बात किसी से न कहें.

वृषभ राशि

मनचाहि सफलता न मिलने से आज आप तनाव में रहेंगे. साथ ही प्रोफेशन बदलने का मन करेगा. इसके अलावा मित्रों से मतभेद होगा. छात्रों का पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा. वृषभ राशि के जातक समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन सारे जरूरी काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से नौकरीपेशा जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. कर्ज संबंधित मामले हल होंगे और नए लोगों से मुलाकत होगी.

कर्क राशि

मानसिक शांति का आभास होगा और धर्म में रुचि बढ़ेगी. साथ ही विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी. विवाहित जातक पारिवारिक रीति-रिवाजों को नजरअंदाज न करें. इसके अलावा आज आपके खर्च बढ़ेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Grahan: 21 सितंबर से 4 राशियों के कष्ट होंगे कम, सूर्य ग्रहण के साथ चंद्र का होगा राशि गोचर

सिंह राशि

ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा. इसके अलावा किसी बड़े व्यवसायिक लाभ का अंदेशा है. जॉब कर रहे जातकों का नौकरी के चलते अधिकारियों से विवाद होगा. इसके अलावा आंख से संबंधित तकलीफ हो सकती है. इसलिए सावधानी पूर्ण कार्य करें.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा व्यवसायिक यात्रा होगी और नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी रहेंगे.

तुला राशि

कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा और आर्थिक मामले यथावत रहेंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. माता-पिता को संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन लाभ होगा. हालांकि, फिजूल खर्च भी होगा. इसके अलावा नौकरी में विघ्न आ सकता है. नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें. पारिवारिक विवाद संभव है.

धनु राशि 

विवाहित लोगों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, भाग्योदय के योग बन रहे हैं. पूरी मेहनत और विश्वास से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. साहित्य, लेखक और मंच से जुड़े जातकों को ख्याति की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

मकर राशि

रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे. इसके अलावा पारिवारिक माहौल अनुकूल न होने से तनाव बढ़ सकता है. वाहन पर खर्च होगा और कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे. साथ ही नए दोस्त बनेंगे.

कुंभ राशि

पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे, लेकिन नए लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा. घर में क्लेश का माहौल रहेगा. व्यय में वृद्धि होने से तनाव रहेगा. दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

कारोबार में नई तकनीक के कारण खर्च बढेगा. व्यवसायिक नीतियों का चयन सोच समझकर करें. कान संबंधित रोग उभर सकता है. कोयला, तेल और खनिज व्यवसाय से जुड़े लोग मुनाफे में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य ग्रहण से पहले 6 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, दूर होगी प्रेमी की नाराजगी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola