Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. फाल्गुन माह का पहला दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज नवग्रहों की बात करें तो सूर्य ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह मकर राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में और शुक्र ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही शनि ग्रह मीन राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में और राहु ग्रह कुंभ में विराजमान रहेंगे.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 फरवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष
आज का दिन आप के लिए लाभदायी है. व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.
वृषभ
आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. प्रमोशन हो सकती है. पिता और बड़ों से लाभ की आशा है.
मिथुन
खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे. आकस्मिक प्रवास का आज अच्छा योग है. लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी. करोबार में उन्नति के लिए नई योजना लाएंगे.
कर्क
किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं. आमोद-प्रमोद से मन प्रफुल्लित रहेगा. मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दोगुना हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है.
सिंह
व्यावसायिक लाभ होगा. धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है. आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा. अच्छे वस्त्र और खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा.
कन्या
वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. कला के प्रति आप की रुचि रहेगी. व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा. व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.
तुला
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. रियल एस्टेट संबंधित दस्तावेजों में सावधानी बरतें. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. परिवार में तकरार न हो ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.
वृश्चिक
आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है. गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा. संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा. भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा. सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे.
धनु
वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी. मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे.
मकर
व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा. आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा. गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा. आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी. कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा. धन खर्च पर नियंत्रण रखें.
कुंभ
मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा. धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी. ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
मीन
शेयर-सट्टे में निवेश करते समय समझदारी से काम लें. विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. किसी मनोरम स्थल पर प्रवास हो सकता है. मित्रों से लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Hindu Beliefs: क्या मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करना है उचित, जानिए क्या कहता है हिंदू शास्त्र?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










