Lucky Gemstones: रोजमर्रा की जिंदगी में हर कोई सुख, संपत्ति और सफलता की कामना करता है. रत्न शास्त्र के अनुसार कुछ खास रत्न ऐसे होते हैं जो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं. सही समय और सही उंगली में इन रत्नों का धारण करना बेहद महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं, उन 5 रत्नों के बारे में जो बेहद शक्तिशाली और शुभ माने जाते हैं और इन्हें धारण करने से जीवन में सुख, संपत्ति और सफलता प्राप्त होती है.
गार्नेट – सूर्य का लाल रत्न
गार्नेट को लाल रंग का शक्तिशाली रत्न माना जाता है. यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो यह रत्न लाभकारी साबित हो सकता है. इसे रविवार के दिन अनामिका उंगली में पहनना शुभ माना जाता है. गार्नेट आत्मविश्वास बढ़ाने, जीवन में नई ऊर्जा लाने और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत करने में मदद करता है.
पुखराज – गुरु ग्रह को मजबूत करने वाला रत्न
पीला पुखराज धन और ज्ञान का प्रतीक है. इसे तर्जनी उंगली में धारण करने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं. यह रत्न गुरु ग्रह की ऊर्जा को सशक्त बनाता है और व्यक्ति को सही मार्गदर्शन देने में सहायक होता है. साथ ही, पुखराज मानसिक शांति और अध्ययन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है.
ग्रीन जेड – निर्णय और रचनात्मकता का रत्न
ग्रीन जेड अपनी शांत और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है. यह रत्न निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है और दिमाग की फोकस शक्ति बढ़ाता है. ग्रीन जेड धारण करने से रचनात्मक सोच में वृद्धि होती है और यह जीवन में सौभाग्य को आकर्षित करता है.
नीलम – शनि की सकारात्मक ऊर्जा का रत्न
नीलम नीले रंग का रत्न है जो शनि ग्रह से जुड़ा होता है. सभी लोगों को नीलम पहनना उचित नहीं होता. लेकिन जिसे यह रत्न सूट करता है, उसके जीवन में भाग्य की चमक बढ़ जाती है. नीलम शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाने में मदद करता है.
सिट्रीन स्टोन – आर्थिक समस्याओं के समाधान का रत्न
सिट्रीन स्टोन को लक मर्चेंट स्टोन भी कहा जाता है. पीले या सुनहरे रंग का यह रत्न धन और समृद्धि को आकर्षित करता है. इसे धारण करने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं और व्यापारिक सफलता में तेजी आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.