Lucky Zodiac Signs: 84 साल बाद शुक्र-अरुण ने बनाया 'शतांक योग', इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Lucky Zodiac Signs: 84 सालों बाद शुक्र और अरुण (यूरेनस) की दुर्लभ स्थिति से ‘शतांक योग’ बना है, जो जीवन में पूर्णता, संतोष और सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना गया है. इस योग के प्रभाव से फरवरी में 4 विशेष राशियों के लिए भाग्य और अवसर अत्यंत शुभ रहेंगे. जानिए किन 4 राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा?

shatank-yog

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 31 जनवरी, 2026 को 03:50 पी एम बजे से शुक्र और अरुण (यूरेनस) एक-दूसरे से 100° की कोणीय दूरी पर स्थित हो चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र इस कोणीय स्थिति को ‘शतांक योग’ कहते है, जो एक बेहद शुभ योग है. इस योग के असर से व्यक्ति के जीवन में हर चीज में पूर्णता और संतुष्टि की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, यह योग 84 साल के बाद तब बना है, जब शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 17 डिग्री 27 मिनट और 52 सेकंड (17° 27′ 52″) पर और अरुण ग्रह कुंभ राशि में 27 डिग्री 27 मिनट और 55 सेकंड पर (27° 27′ 55″) पर अवस्थित थे. इन दोनों ग्रहों का यह बेहद दुर्लभ है. आइए जानते हैं, इस योग का किन 4 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

मेष राशि

फरवरी महीने में मेष राशि के जातकों के लिए शतांक योग बेहद शुभ रहेगा. इस समय आपके जीवन में नई संभावनाएं खुलेंगी और पुराने संघर्ष हल होंगे. कामकाजी क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने के योग हैं. यदि आप निवेश या व्यापार से जुड़े हैं तो लाभ के संकेत साफ दिख रहे हैं. व्यक्तिगत जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी. आपके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत और उत्साही रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

इस महीने सिंह राशि वालों के लिए शतांक योग का प्रभाव बहुत सकारात्मक रहेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता मजबूत होगी. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. नौकरी या व्यवसाय में नये अवसर मिलेंगे. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और किसी पुराने मतभेद का समाधान संभव है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप अपने खर्चों में संतुलन बना पाएंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा. शतांक योग की कृपा से आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी और योजनाएं पूरी होंगी. शिक्षा, करियर या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. सामाजिक रूप से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सही दिशा मिलेगी. मानसिक रूप से आप सुकून महसूस करेंगे और नई योजनाओं में उत्साह बना रहेगा.

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना भाग्यशाली रहेगा. शतांक योग की वजह से आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में संतोष मिलेगा. पुराने कष्ट और परेशानियां कम होंगी. करियर या व्यापार में नई दिशा मिलेगी और किसी साझेदारी से लाभ होने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. अपने संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ