Hindu Beliefs: क्या मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करना है उचित, जानिए क्या कहता है हिंदू शास्त्र?

Hindu Beliefs: हिंदू धर्म में कई मंदिरों में गैर हिंदूओं का प्रवेश वर्जित हैं. मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक को लोग भेदभाव की दृष्टि से देखते हैं. मंदिर में गैर हिंदुओं के दर्शन के लिए जाने को लेकर धर्म शास्त्र में क्या बताया गया है चलिए जानते हैं.

Hindu Beliefs

Photo Credit- News24GFX

Hindu Beliefs: हाल ही में मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एक बड़ा निर्णय आया है. उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति ने यह प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव के तहत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और उनसे जुड़े लगभग 48 मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा. भारत में और भी ऐसे मंदिर है जहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होने के पीछे मंदिर की परंपरा क्या है और धर्म शास्त्र क्या कहता है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध पर मंदिर परंपरा

विज्ञापन

सभी मंदिरों की अलग-अलग परंपरा होती है. इन्हीं स्थानीय परंपराओं के कारण कई मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होता है. किसी पुरानी घटना के कारण कई मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होता है. मंदिरों में शुद्धता और श्रद्धा को बनाए रखने के लिए प्रवेश वर्जित किया जाता है. कोई भी गैर हिंदु पूरी श्रद्धा भाव के साथ मंदिर में नहीं जा सकता है. कई मंदिरों में ड्रेस कोड के कारण गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होता है. इसके पीछे यह मान्यता भी है कि जो भगवान में विश्वास नहीं रखते हैं वह मर्यादा को बनाए नहीं रख सकते हैं.

विज्ञापन

क्या कहता है हिंदू शास्त्र?

मंदिरों में प्रवेश के लिए शुचिता, श्रद्धा और आगम नियमों का पालन करना होता है. ऐसे में गैर हिंदु ऐसा नहीं कर सकता है. शास्त्रों में गैर हिंदु शब्द का इस्तेमाल ‘श्रद्धाहीन’ या ‘विधर्मी’ लोगों के लिए है. यानी जो लोग भगवान में विश्वास नहीं रखते हैं. मंदिर में शुचिता यानी पवित्रता, स्वच्छता, शुद्धता या ईमानदारी का पालन करना होता है. अगर कोई श्रद्धाहीन मंदिर में जाता है तो वह ऐसा नहीं कर पाएगा. मंदिर केवल एक प्रार्थना स्थल नहीं है यह भगवान का जीवंत निवास है. इसकी जीवंतता बनाए रखने के लिए जरूरी नियमों का पालन जरूरी होता है.

विज्ञापन

इन मंदिरों में वर्जित है गैर हिंदुओं का प्रवेश

भारत के कई प्रमुख मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर, पुरी में हिंदु नहीं जा सकते हैं. केरल के गुरुवायूर मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. कामाक्षी अम्मन मंदिर, कांचीपुरम, लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर में गैर हिंदु नहीं जा सकते हैं. कई बड़े मंदिरों में गैर हिंदु जा सकते हैं लेकिन उन्हें सभी नियमों और शर्तों का पालन करना होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ