हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज हर्षण योग का 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: हर्षण योग से 12 राशियों पर आज यानी 17 अक्टूबर को कैसा असर पड़ रहा है, आइए राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: आज यानी 17 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि और दिन बुधवार है। आज हर्षण योग और रेवती नक्षत्र रहेगा। आज के दिन तुला राशि में ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करेंगे।ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 12 राशियों का आज का दिन अच्छा और बुरा रहेगा। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

राहु चंद्र की युति पारिवारिक तनाव दे सकती है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

2. वृषभ राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से दूर रहे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

8. वृश्चिक राशि

राहु चंद्र की युति से तनाव मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

वाहन या भौतिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

जीविका में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बहुत रहेगी। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

12. मीन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola