Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. साथ ही भरणी नक्षत्र, सौभाग्य योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 मिनट तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 16 मई 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात होना आज संभव है. इसके अलावा कोई दोस्त आपको शुभ समाचार दे सकता है. बता दें कि आज आपका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा.
वृषभ राशि:
आज आप किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करें. बता दें कि आज की यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी. साथ ही मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. इसके अलावा निवेश करने में आप सफल रहेंगे.
मिथुन राशि:
आज आपकी पढ़ाई-लिखाई में रुचि कम रहेगी. साथ ही पैरों में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे. इसके अलावा उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. शाम से पहले आज आपके व्यय में भी वृद्धि होगी.
कर्क राशि:
आज अपने व्यवसाय के चक्कर में यात्रा कर सकते हैं. साथ ही प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. हालांकि, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. आज रात से पहले आपको बकाया धन की वसूली भी होगी.
सिंह राशि:
नई योजनाओं पर काम करने के लिए वक्त अच्छा है. हालांकि, परिवार में आपकी पूछ-परख कम होगी. कामकाजी लोगों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा.
कन्या राशि:
आज नए लोगों से संभलकर मित्रता करें और अनावश्यक विवाद न करें. बता दें कि आज किसी देवस्थान का भ्रमण करना संभव है. इसके अलावा निवेश करने से लाभ होगा और राजकीय सहयोग मिलेगा.
तुला राशि:
आज शाम से पहले आपको संत महापुरुषों का सानिध्य मिलेगा. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अतिआत्मविश्वास आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2026: पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाला वट सावित्री व्रत आज, जानें किस समय और कैसे करें पूजा?
वृश्चिक राशि:
आज की गई वैवाहिक यात्रा आपके लिए सफल रहेगी. साथ ही आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. हालांकि, आज आपके कुछ कार्यों में बाधा उत्पन्न होना संभव है.
धनु राशि:
आज संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो कि आपको लाभ देंगे. साथ ही कार्यस्थल में आपकी उन्नति होगी. हालांकि, शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको बचना होगा. बता दें कि आज आप थकान भी ज्यादा महसूस करेंगे.
मकर राशि:
विद्यार्थी वर्ग को आज सफलता मिलेगी. इसके अलावा स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप उठा पाएंगे. आज अनाज में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा. हालांकि, व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें क्योंकि अचानक हानि होना संभव है.
कुंभ राशि:
आज आपको नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा. हालांकि, माता-पिता की सेहत कमजोर रहेगी. उनसे आपके आपसी विवाद भी हो सकते हैं. इसके अलावा नौकरी में प्रयास अधिक करना होगा.
मीन राशि:
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें. आज आपकी गलती के कारण बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. हालांकि, आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ होगा.
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, जानें शनिश्चरी अमावस्या का महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
10 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines