Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार को सिंह, तुला समेत इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा अच्छा, कामकाज में आएगा सकारात्मक बदलाव

Aaj Ka Rashifal: 16 जुलाई 2026 गुरवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी आरंभ हो रही है। आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं, इसके बारे में आज के राशिफल से…

16-july-rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज 16 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और आज गुप्त नवरात्रि में मां तारा की पूजा का विधान है. आज अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज रवि योग का भी उत्तम संयोग बन रहा है. इसके साथ ही आज सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं, 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार के राशिफल के बारे में, विस्तार से…

विज्ञापन

मेष राशि

आज आपको अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे विद्यार्थियों को लाभ होगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो व्यापार या व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता रहेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके कामकाज में स्थिरता रहेगी, आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकते हैं. हालांकि, बेवजह किसी से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें.आपका मन जोश और चुस्ती से भरा रहेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में ऊर्जा का नया संचार होगा. दूसरों के साथ सहानुभूति से पेश आएं.

मिथुन राशि

कामकाज के हिसाब से आज का दिन अच्छा है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी. पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. आपको कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें.

विज्ञापन

कर्क राशि

पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं हालांकि परिवार में किसी अप्रिय घटना की संभावना है, जिसके कारण तनाव हो सकता है. मिथ्या आरोप लगने की आशंका है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों के साथ संवाद में सावधानी बरतें. कामकाज में मध्यम सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

मित्रों के साथ समय बिताने की वजह से दिन आनंदमय रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें. परिवार में किसी से अनबन की स्थिति बन सकती है, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाएं. स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं.

कन्या राशि

आज आप कामकाज में बदलाव की सोच सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके लिए सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

किसी व्यक्ति के सहयोग से आपको व्यापार या नौकरी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है. पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा, इसलिए एकाग्रता बढ़ाने पर ध्यान करें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. कामकाज में मनवांछित सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी. धैर्य और संयम से काम लें.

वृश्चिक राशि

आज हर काम में समझदारी से कदम उठाएं, क्योंकि जल्दबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से आपको आशीर्वाद और मानसिक शांति मिलेगी. परिवार का सुख प्राप्त होगा, और घर में शांति का माहौल रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें.

विज्ञापन

धनु राशि

आपके मन में आज प्रसन्नता रहेगी और आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा. बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई मित्रता के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कामकाज में आपको सफलता मिलेगी और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार में आज खुशनुमा माहौल रहेगा और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. आप कुछ नया सीखने या करने की कोशिश करेंगे, जो आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. मन में जोश और उत्साह बना रहेगा. यद्यपि किसी से मतभेद होने की संभावना है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कुंभ राशि

आपके संबंध लोगों के साथ मधुर रहेंगे और सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. परिवार, मित्र या रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. नई मित्रता बन सकती है, जो भविष्य में सहायक होगी. परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. अनावश्यक क्रोध से बचें.

विज्ञापन

मीन राशि

आज आपको किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल है. हालांकि बेवजह विवाद से परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाएं. स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें. आज होने वाली यात्रा को टालना ही आपके लिए हितकर होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ