Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह का आज पहला सोमवार है। 14 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी है। आज की रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने उत्तम साबित होंगे? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 14 अक्टूबर, सोमवार का राशिफल बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
1. मेष राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगा । उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दे और हनुमान चालीसा का पाठ करें
2. वृषभ राशि
व्यर्थ की परेशानी रहेगी। रोग या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
3. मिथुन राशि
संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। किसी कार्य के बिगड़ने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
4. कर्क राशि
किसी पारिवारिक उत्सव में हिस्सा लेंगे। आर्थिक योजना सरकार हो सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।
5. सिंह राशि
पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।
6. कन्या राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें। कुछ पारिवारिक कर्म से मन खिल रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गाय का उपचार करा दें।
7. तुला राशि
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 12 राशियों के लिए ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? जानें साप्ताहिक राशिफल
8. वृश्चिक राशि
धन सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
9. धनु राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
10. मकर राशि
मन खिन्न रहेगा। किसी अधिकारी से तनाव मिल सकता है और आपके सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुत्तों को भोजन कर दो और शनि देव के बीज मंत्र का जाप
11. कुंभ राशि
स्वास्थ्य के मामले में लापरवाह दुखदाई हो सकती है। किसी रिश्तेदार के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
12. मीन राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 29 अक्टूबर तक 3 राशियों की मौज
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
37 mins agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines