Budh Gochar: 29 अक्टूबर तक 3 राशियों की मौज, बुध और शुक्र की युति से होगा अपार धन लाभ!

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है जिससे 3 राशियों की मौज होने वाली है। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

Budh Gochar 2024 3 zodiac signs will benefit from the conjunction of Mercury and Venus till October 29

बुध गोचर 2024

Budh Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं और इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। 10 अक्टूबर, गुरुवार को बुध ग्रह ने 11 बजकर 25 मिनट पर राशि परिवर्तन किया है, जिससे कुछ राशियों पर बुध की खास कृपा होनी शुरू हो गई है। अगले गोचर तक यानी 29 अक्टूबर 2024 तक 3 राशियों की मौज हो सकती है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर कैसा असर पड़ रहा है?

बुध और शुक्र की बनी युति

बुध ग्रह ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से शुक्र ग्रह विराजमान थे और बुध के प्रवेश करने से दोनों ग्रहों की युति बनी है। 13 अक्टूबर को शुक्र ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन कर लिया जाएगा, लेकिन इससे पहले कुछ राशियों के लिए बुध-शुक्र की युति लाभकारी रहेगी।

इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत! 

मेष राशि

मेष राशि के लिए बुध गोचर करना फायदेमंद साबित होगा। 29 अक्टूबर से पहले आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के साथ-साथ आप कारोबार में तरक्की हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए बुध और शुक्र की युति लाभकारी रहेगी। 29 अक्टूबर तक आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा, लेकिन कारोबार में फायदा होना पक्का है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेंगे। विवादों से दूर रहेंगे। करियर में सफलता मिलने के नए रास्ते खुलेंगे। अपार धन लाभ होने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बुध गोचर लाभकारी रहेगा। करियर और कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। रुका धन वापस मिल सकता है। समाज में आपका मान बढ़ेगा। रिश्ते में सुधार और आपसी तालमेल अच्छे होंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बिना वजह के विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ