Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, मघ नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग, इंद्र योग, वैधृति योग और दक्षिण दिशा शूल रहेगी. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और चंद्र ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह रहेंगे.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज 13 नवंबर 2025, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है. कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान होगी, लेकिन इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे. इसके अलावा वाहन क्रय करने का मन होगा और नए संबंध बनेंगे.
वृषभ राशि:
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें और व्यर्थ विवादों से दूर रहें. आज लंबे समय से अधूरे कार्य के पूर्ण होने की संभावना है. इसके अलावा नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी.
मिथुन राशि:
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिस कारण दिनचर्या प्रभावित होगी. हालांकि, दिनभर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है. इसके अलावा समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे और नए संबंध लाभप्रद रहेंगे.
सिंह राशि:
संतो के दर्शन होंगे. साथ ही प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा. इसके अलावा आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप कार्यों को टालने का प्रयास और आर्थिक मामलों में लापरवाही न दिखाएं.
कन्या राशि:
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. माता-पिता संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे. व्यापारियों को व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल में उन्नति होने की संभावना है. आज दिनभर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
तुला राशि:
समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा. यदि आज आप जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे तो अच्छा रहेगा. सिंगल जातक प्रेम प्रसंग में न उलझें.
वृश्चिक राशि:
रोजगार में बदलाव होने के साथ आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. इसके अलावा आपको रुका पैसा मिल सकता है. घर में आज मेहमानों का आगमन होगा, जिनसे बातचीत करके अच्छा लगेगा.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज 13 नवंबर को क्या रहेगा नक्षत्र, करण और योग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें पंचांग
धनु राशि:
अनजाने में हुई गलती से नुकसान हो सकता है. इसके अलावा व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा, लेकिन नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. धनु राशिवालों का आज श्रेष्ठजनों से मेल होगा और परिवार में चल रही उलझन खत्म होगी.
मकर राशि:
आज आप अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा. साथ ही नौकरी में कार्य का विस्तार होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें.
कुंभ राशि:
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें, बल्कि अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखें. उम्मीद है कि आज आपको आर्थिक लाभ होगा. खासकर, व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा.
मीन राशि:
आज आप समय पर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. इसके अलावा खर्च बढ़ेगा, जिससे घर का बजट बिगड़ सकता है. व्यापारियों का व्यवसाय सामान्य रहेगा. मीन राशिवालों की आज धर्म में रुचि बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines