हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मीन समेत इन 4 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, इस बारे में आप दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. चलिए अब जानते हैं राशि अनुसार 12 राशियों के आज 10 अप्रैल 2026 के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही चंद्र ग्रह का गोचर होगा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, शिव योग व दिशाशूल पश्चिम का संयोग बनेगा. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
आज आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं. घर के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा, जबकि दोस्तों के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा. हालांकि, नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और प्रमोशन का रास्ता साफ होगा.

वृषभ राशि:
बच्चे आज घर पर आप बोर होंगे. हालांकि, बाहर कुछ खाना-पीना आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स के लिए थोड़ा-सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि:
जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है. हालांकि, भौतिक सुख व साधनों में वृद्धि होगी. साथ ही आर्थिक उन्नति के अवसर आपको मिलते रहेंगे.

कर्क राशि:
यदि आप किसी जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो आराम नहीं मिलेगा. अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकते हैं. हालांकि, सेहत के नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि:
मकान की मरम्मत हो या घर की डेकोरेशन के लिए कोई जरूरी शॉपिंग, सब तरफ आपकी राय सुनी जाएगी. शाम से पहले नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है. हालांकि, आर्थिक समृद्धि तभी संभव है, जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझबूझ से निवेश करेंगे.

कन्या राशि:
बता दें कि आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन ऐसे ही किसी पर आज भरोसा न करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

तुला राशि:
आज आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे. नौकरी में अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे. साथ ही सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास सफल होगा. शाम से पहले आप किसी पार्टी का आनंद भी उठा सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
आज आप अपनी जेब खर्च पर ध्यान दें क्योंकि आपके साथी आपको ही चूना लगाने की सोचेंगे. हालांकि, सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा.

धनु राशि:
आज आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठा पाएंगे. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को आज 10 अप्रैल 2026 को प्रमोशन और सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है. इसके अलावा पूंजी में बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

मकर राशि:
शाम के समय कुछ मेहमान व पारिवारिक मित्र आपके घर का रूख करके चाय-पानी का भार डाल सकते हैं. बता दें कि शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा है.

कुंभ राशि:
किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है. हालांकि, सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा. बता दें कि आज अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के घर में आने से खर्चा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि:
आज 10 अप्रैल 2026 का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा. व्यापार और आय में वृद्धि होगी. साथ ही बकाया राशि का भुगतान होगा. इसके अलावा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शाम तक परिवार में सुख-शांति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola