Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 23 March 2026: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और योग

Kal Ka Panchang: कल 23 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है. नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है. चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी का व्रत भी रखा जाएगा. आप यहां पंचांग के जरिए 23 मार्च के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 22, 2026 15:55
aaj ka panchang
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 23 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. यह चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इसके साथ ही नवरात्रि के पांचवें दिन लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाएगा. कल चतुर्थी तिथि के साथ ही योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में आप पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 23 मार्च 2026, दिन सोमवार का पंचांग.

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – 23 मार्च को दिन की शुरुआत पंचमी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन शाम को 6 बजकर 39 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – बव, बालव, कौलव और तैतिल
नक्षत्र – कृत्तिका और रोहिणी
योग – विष्कम्भ और प्रीति
दिन – सोमवार
दिशाशूल – पूर्व

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 06:22
सूर्यास्त – शाम 06:34
चन्द्रोदय – सुबह 09:00
चन्द्रास्त – शाम 11:25

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि दिन सोमवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से सभी नवग्रहों की स्थिति रहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, क्या है हनुमान जयंती की सही डेट? मनोकामना पूर्ति के लिए करें खास उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 22, 2026 03:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.