---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 21 February 2026: शनिवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी पर रहेगी भद्रा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण

Kal Ka Panchang: कल 21 फरवरी 2026, वार शनिवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी है, जो कि भगवान श्री गणेश के ढुण्डिराज स्वरूप को समर्पित है. हालांकि, इस दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. चलिए अब जानते हैं 21 फरवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 20, 2026 12:12
Aaj Ka Panchang 21 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 21 February 2026: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जिनकी कृपा से बड़ी से बड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. खासकर, ढुण्ढिराज चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश के ढुण्डिराज स्वरूप की पूजा करना शुभ होता है. चलिए अब जानते हैं ढुण्ढिराज चतुर्थी के दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण, नक्षत्र, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

तिथि

21 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो रही है, जो दोपहर 01:01 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक पंचमी तिथि रहने वाली है.

---विज्ञापन---

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में रेवती रहेगा, जिसका समापन शाम 07:07 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है.

योग

शनिवार के दिन की शुरुआत शुभ योग से हो रही है, जो दोपहर 03:50 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक शुक्ल योग रहने वाला है. इसके अलावा सुबह 06:54 मिनट से शाम 07:07 मिनट तक रवि योग रहेगा.

---विज्ञापन---

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में विष्टि रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:01 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक बव करण रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

21 फरवरी 2026 का शुभ समय

21 February 2026 Ka Shubh Muhurat

21 फरवरी 2026 का अशुभ समय

21 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 56 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- रात 10 बजकर 19 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मीन राशि से निकलकर मेष राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 20, 2026 12:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.