Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 July 2026: आज जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ, क्या रहेगा शुभ-अशुभ समय, यहां देखें पूरा पंचांग
Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2026 को पुरी मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ हो रहा है. इसके साथ ही सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. चलिए पंचांग से जानें 16 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.
Aaj Ka Panchang 16 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर द्वितीया तिथि का समापन होगा. कल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. इसके साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा का आरंभ हो रहा है. सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में कर्क संक्रांति है. दिशाशूल दक्षिण रहने वाला है. आप 16 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
योग, नक्षत्र और करण
आज सिद्धि योग रात को 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्यतीपात योग का आरंभ होगा. अश्लेशा नक्षत्र शाम को 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा. करण की बात करें, तो कौलव करण सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण शाम को 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण रहेगा. इस प्रकार से कल दिनभर योग, नक्षत्र और करण रहने वाला है.
16 जुलाई 2026 के दिन सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह कर्क राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.