हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: जन्माष्टमी पर इस मुहूर्त में कृष्ण पूजा से होगा महालाभ, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 16 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज भाद्रमास माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि है, जिस दिन हर साल कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। साथ ही आज मासिक कार्तिगाई और कालाष्टमी भी है। चलिए अब जानते हैं देवी-देवताओं की पूजा के आज 16 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त और राहु काल आदि के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 16 August 2025: आज देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन व्रत रखने के साथ-साथ जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। साथ ही लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता है और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रमास माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। आज देर रात 9 बजकर 34 मिनट तक अष्‍टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा। आइए अब विस्तार से जानते हैं 16 अगस्त 2025 के नक्षत्र, करण, योग, संवत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

नक्षत्र, करण और योग

नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 04:38 मिनट से लेकर देर रात तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले कृत्तिका का संयोग बन रहा है। जबकि सुबह 10:42 मिनट तक बालव करण रहेगा। बालव करण के बाद रात में कौलव करण का निर्माण हो रहा है, जो कि रात 09:35 मिनट तक रहेगा। अंत में तैतिल करण का निर्माण होगा, जो दिन खत्म होने तक रहेगा। इसके अलावा आज वृद्धि योग और ध्रुव योग का भी संयोग बन रहा है। आज सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर ध्रुव योग का निर्माण होगा, जो देर रात तक रहेगा। हालांकि इससे पहले वृद्धि योग का संयोग बन रहा है।

दिशा शूल, सम्वत और चंद्रमास

हनुमान जी और भगवान शिव को समर्पित शनिवार के दिन आज दिशा शूल पूर्व रहेगी। जबकि विक्रम सम्वत 2082 कालयुक्त रहेगा। इसके अलावा शक और गुजराती सम्वत 1947 विश्वावसु और 2081 नल रहेगा।

विज्ञापन

चंद्रमास की बात करें तो आज कृष्ण जी को समर्पित जन्माष्टमी के दिन पूर्णिमान्त भाद्रमास और अमांत भगवान शिव को समर्पित श्रावण है।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

सूर्योदय की बात करें तो वो आज प्रात: काल 05 बजकर 51 मिनट पर होगा। जबकि शाम में शाम 06 बजकर 59 मिनट के आसपास सूर्यास्त हो सकता है। वहीं, देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर चंद्रोदय और दोपहर में 01 बजकर 02 मिनट के आसपास चंद्रास्त होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कर्ज-क्लेश समेत दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति, जन्माष्टमी पर करें पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए ये उपाय

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

आज 16 अगस्त 2025 को चंद्र ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। वृषभ में गोचर करने से पहले चंद्र देव मेष राशि में संचार करेंगे। इसके अलावा मिथुन राशि में शुक्र ग्रह के साथ गुरु देव मौजूद रहेंगे। बता दें कि बुध देव को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है। जबकि बुध की राशि कन्या में मंगल देव मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

सूर्य और बुध ग्रह की बात करें तो वो शनिवार को पूरे दिन चंद्रमा की राशि कर्क में रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे कि केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में 16 अगस्त को रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राधा-कृष्ण की कृपा से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्रेम, बनेगा धार्मिक यात्रा का प्लान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola