हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 March 2026: रवि प्रदोष व्रत पर किस समय रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर योग-करण

Aaj Ka Panchang: आज 1 मार्च 2026, वार रविवार को रवि प्रदोष व्रत है, जिस दिन शिव जी और सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कि 1 मार्च 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 1 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हुई है, जो कि शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज ही रवि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जो कि देवों के महादेव और सूर्य देव को समर्पित है. चलिए अब जानते हैं 1 मार्च 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुष्य रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:34 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा.

संवत और चंद्रमास

योग

बता दें कि 1 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत शोभन योग से हुई है, जो दोपहर 02:32 मिनट तक रहेगी. वहीं, शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:54 मिनट पर होगा. बता दें कि कौलव करण के बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो शाम 07:09 मिनट तक रहेगा. वहीं, गर करण का आरंभ तैतिल करण के बाद होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

विज्ञापन

1 मार्च 2026 का शुभ समय

1 मार्च 2026 का अशुभ समय

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 04 बजकर 46 मिनट पर (1 मार्च 2026)

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कर्क राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 1 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola