Aaj Ka Love Rashifal: प्यार के मामले में आज कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी उनके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। हालांकि कुछ राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय भी बिता सकते हैं, जिससे उन्हें अपने साथी को करीब से जानने का मौका मिलेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज 5 अप्रैल 2024, दिन शुक्रवार का लव राशिफल।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातक आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो शाम में आपकी और आपके पार्टनर की लड़ाई भी हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं सिंगल लोग अपने पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों की आज लव लाइफ काफी रोमांटिक रह सकती है। आज शाम में आप अपने साथी के साथ घूमने भी जा सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों का दिन आज सामान्य रह सकता है।
कर्क राशि
लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले जातकों को आज थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को आज धोखा मिल सकता है। अगर लंबे समय से आप अपने पार्टनर से कोई बात कहने की सोच रहे हैं, तो वो बात उन्हें आज ही बता दें। नहीं तो आने वाले समय में उस बात को लेकर आपके और आपके साथी के बीच लड़ाई भी हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिससे आपको एक-दूसरे को करीब से जानने का मौका मिलेगा। वहीं सिंगल लोग आज अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। वहीं सिंगल लोगों को आज अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ के मामले में शादीशुदा लोगों का दिन आज अच्छा रह सकता है। आज दोपहर में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वह अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
धनु राशि
शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। आज आपको अपने पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि
सिंगल लोगों को आज अपने लॉन्ग टाइम क्रश से गिफ्ट मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से परेशानियां आ सकती हैं।
कुंभ राशि
लंबे समय से अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज उन्हें वो बात बता दें। वहीं सिंगल लोग आज घर की परेशानियों के चक्कर में परेशान रह सकते हैं।
मीन राशि
प्यार के मामले में मीन राशि वाले लोगों को आज धोखा मिल सकता है। इसलिए इस समय किसी पर भी सोच-समझकर विश्वास करें। वहीं सिंगल लोगों की आज उनके दोस्तों से लड़ाई भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines