हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Love Rashifal: मेष समेत इन 3 राशियां का मिलाजुला रहेगा दिन, 1 को मिल सकता है सच्चा प्यार

Aaj Ka Love Rashifal 2nd May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह कुछ राशियों के लिए यादगार रह सकता है। जहां कुछ लोगों को अपना पहला प्यार वापस मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के लोगों की शादी पक्की हो सकती है।

विज्ञापन
आज का लव राशिफल।

Aaj Ka Love Rashifal 2nd May 2024: मई महीने का दूसरा दिन 12 में से कुछ राशियों के लिए अच्छा रह सकता है। आज आप अपने पार्टनर और घरवालों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच आए मनमुटाव कम हो सकते हैं। इसके अलावा सिंगल लोगों के लिए उनका करीबी दोस्त रिश्ता लेकर आ सकता है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में 2 मई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए आज यानी दिन गुरुवार का लव राशिफल।

यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोग आज का ज्यादातर समय ऑफिस में ही बिता सकते हैं, लेकिन रात का खाना आप अपने पार्टनर के साथ घर पर खा सकते हैं। उनके साथ समय बिताकर आपकी दिनभर की सारी थकान कम हो जाएगी।

वृषभ राशि

नौकरी कर रहे लोगों को आज पूरे दिन अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। लेकिन शाम में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका मूड सही हो जाएगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी आज अपने पार्टनर से किसी अनजान व्यक्ति की वजह से लड़ाई हो सकती है। बहस के दौरान अगर आपने अपने शब्दों पर काबू नहीं रखा, तो हमेशा-हमेशा के लिए आपका रिश्ता टूट सकता है।

कर्क राशि

अगर आपके बेटा या बेटी की उम्र शादी के लायक हो गई है, तो जल्द ही आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसी महीने उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंगल लोगों को उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है। आज आपको उनका कॉल या मैसेज आ सकता है। शादीशुदा लोगों का दिन रोजमर्रा की तरह ही सामान्य रह सकता है।

कन्या राशि

शादी से पहले अगर आपका अफेयर था, तो उसके बारे में आज आपके पार्टनर को पता चल सकता है। इससे भविष्य में आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

जो लोग इसी साल किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनकी आज लड़ाई हो सकती है। अगर समय रहते आपने बात को नहीं संभाला, तो आपका तलाक भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज अपने पार्टनर की हर बात मानें और उनके साथ लड़ाई करने से बचें, नहीं तो आज ही आपका ब्रेकअप हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

मई महीने के दूसरे दिन उन लोगों का दिल टूट सकता है, जिनकी अभी-अभी सगाई हुई है। ज्यादा बोलने की आदत की वजह से शादी होने से पहले ही आपका रिश्ता टूट सकता है।

मकर राशि

अगर आप किसी ओर को पसन्द करते हैं, तो उसके बार में आज ही अपने जीवनसाथी को बता दें। उन्हें अगर ये बात किसी अन्य व्यक्ति से पता चली, तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जिन लोगों की अप्रैल महीने में शादी हुई है, वो अपने पार्टनर के साथ एक हफ्ते के लिए विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्यार के मामले में मीन राशि के लोगों के लिए मई का पूरा महीना यादगार रह सकता है। सिंगल लोगों को उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola