Aaj Ka Love Rashifal 11th April 2024: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का तीसरा दिन कई राशियों के जातकों के लिए यादगार रह सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों को अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज 11 अप्रैल 2024, दिन गुरुवार का लव राशिफल।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का तीसरा दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। वहीं सिंगल लोग अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपने साथी से गिफ्ट मिल सकता है। वहीं जो लोग लंबे समय से रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी भी मिल सकती है। आज आपको अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग आज अपने पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोग दो से तीन दिन के लिए अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां जाकर आपको अपने पार्टनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन यादगार रह सकता है। लंबे समय से अगर आप अपने दिल की बात किसी को कहने की सोच रहे हैं, तो आज उनसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। क्योंकि परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि
शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ एक से दो दिन के लिए कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग अगर आज अपने अहंकार का त्याग करेंगे, तो उनके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। नहीं तो दिन-प्रतिदिन आपका रिश्ता खराब होता चला जाएगा। वहीं जो लोग अभी-अभी किसी नए रिश्ते में आए हैं, उन्हें अपने साथी से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों की लव लाइफ में आज परेशानियां आ सकती हैं। अगर लंबे समय से आप अपने पार्टनर से कोई बात कहने की सोच रहे हैं, तो आज उन्हें वो बात बता दें। नहीं तो आने वाले समय में आपका रिश्ता खराब भी हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
जो लोग लंबे समय से रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। आज आपके माता-पिता आपके लिए रिश्ता ला सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि
नवरात्रि का तीसरा दिन धनु राशि वाले लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। वहीं जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उन्होंने अगर अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा, तो आज उनका ब्रेकअप भी हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम में आप अपने पार्टनर और परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं, जहां आप उनके साथ खुशी के पल बिताएंगे।
कुंभ राशि
शादीशुदा लोग आज अपने साथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वह अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग आज अपने साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। वहीं तलाकशुदा और सिंगल लोगों को आज अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines