नए घर में प्रवेश करते वक्त रखें 5 बातो का ध्यान, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips For New Home: नए घर में पूजा करने के बाद ही लोग गृह प्रवेश करते हैं। नए घर में प्रवेश करते वक्त कई तरह की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी भी अपने साथ लेकर जाते हैं। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को नए घर में गृह प्रवेश करते हुए कई बातों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए।

vastu (12) (1)

Vastu Tips For New Home: आज के समय में हर व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसका अपना एक घर हो। नए घर में पूजा करने के बाद ही लोग गृह प्रवेश करते हैं। नए घर में प्रवेश करते वक्त कई तरह की पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी भी अपने साथ लेकर जाते हैं। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को नए घर में गृह प्रवेश करते हुए कई बातों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार नए घर में आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कुछ नियमों को अपनाकर आप अपने नए घर में सुखी जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

विज्ञापन

1.पूजा में लाल- पीले रंग के कपड़े पहने

गृह प्रवेश के वक्त घर के  पुरूष और  महिलाओं  सभी को लाल पीले रंग के कपड़े पहनकर गृह प्रवेश करना काफी अच्छा माना जाता है। पूजा में हमेशा लाल पीले रंग के ही कपड़े पहनने चाहिए। काले रंग के कपड़े पहनकर कभी भी गृह प्रवेश ना करें, न ही किसी पूजा में शामिल हो।

विज्ञापन

2.गृह प्रवेश के वक्त उत्तर-पूर्व में रखें जल

घर में गृह प्रवेश करने से पहले घर में आते ही घर के किसी सदस्य को सबसे पहले उत्तर-पूर्व दिशा में जल रख देना चाहिए। पूजन के बाद उस जल को पूरे घर में छिड़क दे। नए घर में सबसे पहले कुछ मीठा बनाएं और उसमें केसर जरूर डालें। इससे वहां पर मौजूद लोगों को तुरंत पॉजिटिविटी आती है। मीठे का भोग लगाकर पूरे घर को खिलाएं।

विज्ञापन

3.प्रतिदिन पूजा-पाठ का संकल्प लें

नए घर में पूजा- पाठकर पंड़ित के सामने प्रतिदिन पूजा-पाठ करने का संकल्प ले  कर लिया है, घर का मंदिर बिल्कुल शांत जगह बनायें आप वहां अगले ही दिन से नियमित रूप से पूजा-पाठ कर सकें।

विज्ञापन

4.सकारात्मक ऊर्जा के लिए खिड़की- दरवाजे खोल दे

नए घर में प्रवेश कर पूजन के दौरान घर के खिड़की दरवाजे खोल दें, फिर चाहे वे किसी भी दिशा में हों। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आएगी।

5.गृह प्रवेश के लिए ये महिने शुभ और अशुभ

शास्त्रों के अनुसार गृहप्रवेश के लिए माघ, फाल्गुन,ज्येष्ठ,वैशाख, का महीना उत्तम होता है, जबकि भाद्रपद,आषाढ़, श्रावण, आश्विन, पौष शुभ नहीं माने जाते। वहीं हिंदू धर्म में रविवार और शनिवार के दिन दिन भी गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ