---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

दिवाली पर अपनाएं खास फेंगशुई टिप्स, माने गए हैं शुभ

Diwali 2023 Fengshui Decoration Tips: दिवाली में क्लीनिंग का ध्यान रखने के साथ घर की सजावट में फेंगशुई की कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि फेंगशुई के इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है,जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

---खबर नीचे जारी है---

Diwali 2023 Fengshui Decoration Tips: चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में घर में रखने के लिए कई चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं। मान्यता है कि फेंगशुई से जुड़ी इन चीजों को घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। फेंगशुई के उपाय आसान होने के साथ असरकारक भी माने जाते हैं जिसकी वजह से आप इन उपायों को आसानी से कर सकते हैं। फेंगशुई की कुछ चीजों को सजावट के तौर पर अपने घर में लगाने से सुख-समृद्धि पा सकते हैं।

दिवाली में क्लीनिंग का ध्यान रखने के साथ घर की सजावट में फेंगशुई की कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि फेंगशुई के इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है,जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। परिवार के किसी भी सदस्यों को धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के डेकोरेशन के दौरान फेंगशुई के किन नियमों का पालन करना चाहिए?

1.ऐसे करें प्रवेशद्वार की सजावट

दिवाली की सजावट के दौरान प्रवेश द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं और मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाएं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं।

2.पूजा घर में मोरपंख लगाएं

फेंगशुई के अनुसार, दिवाली के दिन मोरपंख से पूजा-स्थल की सजावट करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मोर पंख को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़े: घर में मछली का जोड़ा लटकाने से आती है सुख-समृद्धि, आप भी जानिए

3.धन का प्रतीक कछुआ

दिवाली के दिन घर के मंदिर में धातु से निर्मित फेंगशुई कछुआ स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है और जातक को कभी धन की तंगी नहीं रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

4.घर में पिरामिड बनायें

दिवाली के दिन आप घर में पिरामिड रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में तांबे या पीतल का पिरामिड रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। धन को लेकर समस्याएं दूर होती हैं।

5.सफाई करते समय खास ध्यान रखे

दिवाली के दिन घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान की साफ-सफाई विशेष रूप से करनी चाहिए। इन स्थानों पर कोई भी चीज फैली हुई नहीं होनी चाहिए और ना ही कोई गंदगी होनी चाहिए। दिवाली पर घर के हर कोने की सफाई करनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 01, 2023 05:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola