कौन हैं WWE स्टार Vince McMahon? सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप लगते ही छोड़ी अरबों की कंपनी

WWE Vince McMahon: विंस ने ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी से बिजनेस की डिग्री ली है। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक मल्टी नेशनल कंपनी में सेल्समैन की नौकरी की थी।

wwe vince mcmahon

विंस मैकमेहन

विज्ञापन

WWE Vince McMahon: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के को-फाउंडर विंस मैकमेहन ने उसकी मूल कंपनी TKO के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की पूर्व कर्मचारी जेनेल ग्रांट द्वारा 25 जनवरी को सेक्शूअल असॉल्ट का आरोप लगाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। जेनेल ग्रांट ने मैकमेहन के खिलाफ अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शिकायत की है। अपनी शिकायत में ग्रांट ने मैकमेहन पर यौन शोषण करने, विरोध करने पर मारपीट करने और तस्करी करने जैसे आरोप लगाए हैं। हालांकि मैकमेहन ने इन सभी आरोपों को सिरे से नाकार दिया है और सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।

अपने पिता की तरह पेशेवर पहलवान बनना ही थी चाहत

विंस मैकमेहन का जन्म 24 अगस्त 1945 को अमेरिका में हुआ था। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने पिता विंसेंट जे. मैकमेहन की कंपनी कैपिटल रेसलिंग फेडरेशन में प्रमोटर के रूप में काम करना शुरू किया। वह अपने पिता की तरह पेशेवर पहलवान बनना चाहते थे। लेकिन उनके पिता विंसेट को यह कतई पसंद नहीं था। इसके बाद विंस ने ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी से बिजनेस की डिग्री में दाखिया लिया। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक मल्टी नेशनल कंपनी में कंपनी में सेल्समैन की नौकरी की। नौकरी में उनका मन नहीं लगता था।

विज्ञापन

अमेरिका के 400 अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल

जानकारी के अनुसार आज विंस मैकमेहन की संपत्ति अरबों में है। एक रिपोर्ट के अनुसार वह साल 2019 में अमेरिका के 400 अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल थे। विंस मैकमेहन की बेटी स्टेफ़नी भी उनके काम में हाथ बंटाती हैं। स्टेफनी ने रेसलर पॉल लेवेस्क उर्फ ​​ट्रिपल एच से शादी की है। साल 1968 में पिता की उम्र और अपने पुराने पेशन को पुरा करने विंस अपने पिता के काम में वापस लौटे। उन्होंने फुल टाइम रेसलिंग शो में कमेंटेटर का काम करना शुरू किया। उन्होंने अपने पिता की कंपनी कैपिटल रेसलिंग फेडरेशन में काफी चेंजेस किए। इसके बाद साल 1970 में अपने पिता की कंपनी को पूरी तरह टेकओवर कर लिया। उन्होंने रेसिलंग के कई शो शुरू किए और खुद भी रेसिलंग की।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ