Video Game Tetris को हराने वाला पहला इंसान, जानें कौन है Willis Gibson?

Willis Gibson Beats Video Game Tetris: 13 साल के उस बच्चे से मिलिए, जो वीडियो गेम टेट्रिस को हराने वाला दुनिया का पहला शख्स बन गया है।

Willis Gibson

Willis Gibson

Willis Gibson Beats Video Game Tetris: पिछले 40 सालों से जिस वीडियो गेम को कोई नहीं हरा पाया, उसे 13 साल के एक बच्चे ने मात दे दी। यह बच्चा अमेरिका का रहने वाला है और इसका नाम है विलिस गिब्सन, जो वीडियो गेम टेट्रिस की किल स्क्रीन तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला शख्स बन गया है। गेमिंग की दुनिया में विलिस को ब्लू स्कूटी के नाम से जाना जाता है। विलिस गेम के 157वें लेवल तक पहुंचने वाला पहला गेमर है। गेम रिलीज होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई प्लेयर किल स्क्रीन तक पहुंचा हो। विलिस के सामने जैसे ही विंडो पर कृपया क्रैश करें लिखा आया तो उसने पहेली के टुकड़ों को स्क्रीन पर अरेंज किया और इसके बाद कुछ पलों के लिए गेम रुक गया और विनर लिखा आ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

40 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर डाला गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गेम को बीट करने वाले 40 मिनटों का एक वीडियो यूट्यूब पर गत 2 जनवरी को अपलोड किया गया था, जिसमें विलिस को बार-बार ‘ओह माय गॉड!’ कहते हुए भी सुना जा सकता है। विलिस के स्कोर ने भी विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्लासिक टेट्रिस वर्ल्ड चैंपियनशिप के CEO विंस क्लेमेंटे ने रॉयटर्स को बताया कि गेम बनाने वालों ने कभी सोचा नहीं था कि कोई इंसान गेम में इतनी दूर तक पहुंच पाएगा। गेम को आधिकारिक तौर पर हरा देगा। वाकई विलिस काफी बुदि्धमान बच्चा है। उसने अपनी अंगुलियों केा गेम पर ऐसे चलाया कि खेलते-खेलते उस लेवल पर पहुंच गया, जहां पहुंचते-पहुंचते अच्छे-अच्छे हांफ गए। विलिस की यह उपलब्धि विश्व स्तर पर सनसनी बन गई है।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली गेम

अमेरिकी न्यूज चैनल के अनुसार, टेट्रिस वीडियो गेम निनटेंडो एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा 6 जनवरी 1984 को लॉन्च की गई थी। रूसी वैज्ञानिक एलेक्सी पजित्नोव ने सोवियत एकेडमी ऑफ साइंसेज में काम करते हुए इसे बनाया था। यह पजल वीडियो गेम खिलाड़ियों को 7 अलग-अलग शेप के ब्लॉक को घुमाने और जोड़ने की चुनौती देकर प्लेयर के दिमाग को कसरत कराता है। इस गेम के 200 से ज्यादा एडिशन कम से कम 70 विभिन्न प्लेटफार्मों पर लॉन्च किए गए थे, जिन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स द्वारा 2006 में इसका मोबाइल वर्जन लॉन्च किया था, जिसकी 100 मिलियन से ज्यादा कॉपी बिक चुकी है। हेवलेट पैकर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला वीडियो गेम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ