2800 करोड़ जीते, एक झटके में गवां दिए; अब काट रहा कोर्ट के चक्कर, जानें आखिर कहां-कैसे हो गई चूक?

2800 Crores Lottery Winner Weird News: 2800 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला एक झटके में कंगाल हो गया और अब कोर्ट के धक्के खा रहा है। उसके पास लॉटरी का टिकट है। वेबसाइट पर विनर के रूप में उनका नंबर अपलोड है, फिर भी उसे पैसे नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन पैसे पाने के लिए उसने कानून का रास्ता अपनाया है।

John Cheeks Lottery Winner

2800 करोड़ की लॉटरी जीतने वाला जॉन चीक्स

विज्ञापन

America Man Won 2800 Crores Lottery: एक पल में शख्स ने 2800 करोड़ जीते और अगले ही पल गवां भी दिए। इतना ही नहीं, अब उस शख्स को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। केस की अगली सुनवाई 23 फरवरी को है। लॉटरी अमेरिका (United States Of America) के वाशिंगटन डीसी (Washington D.C.) में रहने वाले जॉन चीक्स (John Cheeks) ने जीती थी, लेकिन कंपनी ने वेबसाइट पर विनर लॉटरी का नंबर टाइप करने में गलती बताकर पैसे देने से इनकार कर दिया। कंपनी ने कहा कि लॉटरी का विनर कोई और है तो पैसे उसे दिए जाएंगे। कंपनी ने जब पल्ला झाड़ लिया तो जॉन को झटका लगा।

यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी में डांस करने पर दूल्हे का फूटा गुस्सा, दुल्हन के साथ की बदतमीजी

विज्ञापन

कंपनी बोली- गलती से नंबर अपलोड हो गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉन चीक्स ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जॉन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 6 जनवरी 2023 को पावरबॉल कंपनी की लॉटरी का टिकट खरीदा था। अगले ही दिन ड्रॉ निकल गया। 2 दिन बाद उसने वेबसाइट चेक की तो उसका 2800 करोड़ का जैकपॉट लगा था। उसने विनिंग ड्रॉ का स्क्रीन शॉट लिया। वह काफी खुश था और इसी खुशी में उसने दोस्तों को पार्टी भी दी। अगले दिन उसने कंपनी को फोन करके लॉटरी का पैसा मांगा तो कंपनी यह कहते हुए मुकर गई कि आपका नंबर गलती से अपलोड हुआ, प्राइज किसी और ने जीता है।

अधिकारी बोले- टिकट फाड़कर फेंक दो अपना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉन ने कंपनी ऑफिस जाकर अधिकारियों को अपना लॉटरी टिकट दिखाया, लेकिन उसे साफ मना कर दिया गया कि लॉटरी उसने नहीं, किसी और ने जीती है। अधिकारियों ने कहा कि वह लॉटरी का टिकट फाड़ दे और डस्टबीन में फंक दे। जिस एजेंट से लॉटरी खरीदी, उसने भी टिकट को बेकार बताया। आखिर में उसे अंदाजा हुआ कि उसे सीधे तरीके से लॉटरी में जीता पैसा नहीं मिलेगा तो उसने कानून का रास्ता अपनाने का फैसला लिया। जॉन ने पावरबॉल कंपनी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने और कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने समेत 8 केस दर्ज किए, जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ