14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसमें रहने वाले मुसलमान 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को झेल रहे हैं. राष्ट्रपति ने अखंड भारत का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये भारत का अपना एजेंडा है. उन्होंने कहा कि भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं. साथ ही, ये भी दावा किया कि देश के हिंदू भारत जाने के बजाय पाकिस्तान में ही रहना पसंद करेंगे.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले 26 जनवरी था भारत का स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्यों बदली तारीख और क्या है पूरी कहानी
क्या बोले ज़रदारी?
ज़रदारी ने कहा कि पाकिस्तानी और भारतीयों की सोच अलग-अलग है. उन्होंने कहा- ”हम मुसलमान हैं, वो नहीं. हम ऐसी सोच वाले मुसलमान हैं जो दूसरों को बर्दाश्त करते हैं. पाकिस्तान में 4% हिंदू आबादी है. वो उतने ही आज़ाद हैं जितने कहीं और वो भारत के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे.” हालांकि, पाकिस्तान की 2023 की जनगणना के आंकड़ों की मानें तो वहां हिंदुओं की आबादी सिर्फ 2.17 प्रतिशत है, जो जरदारी के दावे से तो काफी कम है. आपको बता दें कि ब्रिटिश से आजाद होने के बाद भारत का बंटवारा हुआ, जिसके बाद पाकिस्तान बना और वो हिंदुस्तान से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है.
राष्ट्रपति के बयान की निंदा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने हिंदुओं के खिलाफ जो ज़हर उगला, उसकी कई भारतीयों ने कड़ी निंदा की है. केरल हाई कोर्ट के वकील रोहित मडास्सेरिल और अमित कृष्णकांत पॉल ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति 80 साल बाद भी भारत का नाम लेकर विभाजन करने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान का संविधान धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, ऐसे में जरदारी के हिंदुओं के बर्दाश्त जैसे शब्द कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यकों को जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, भेदभाव और भीड़ हिंसा जैसी घटनाओं से जूझते हैं.
ये भी पढ़ें: Video: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिले 100 से ज्यादा कंकाल, गुजरात में मचा बवाल
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
1 hr agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
10 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
13 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines