President Joe Biden: लड़खड़ाकर औंधे मुंह गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, मजाकिया लहजे में बोले- मुझे सैंडबैग मिला, देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

Joe Biden
Edited By Bhola Sharma

Joe Biden
President Joe Biden: 80 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन गुरुवार को कोलोराडो में वायु सेना अकादमी के समारोह में लड़खड़ाकर फर्श पर गिर गए। वे यहां ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्हें लोगों ने संभाला। इसके बाद अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। व्हाइट हाउस ने इस घटना को लेकर कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन का पैर सैंडबैग में फंस गया था। इसलिए वे फिसल गए। वह सुरक्षित हैं। कोई चोट नहीं आई है।
मंच पर लड़खड़ाकर गिरे 80 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
कोलोराडो में अमेरिकी एयरफोर्स के कार्यक्रम की घटना #JoeBiden #US pic.twitter.com/7oEgyEFVvy
— News24 (@news24tvchannel) June 2, 2023
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने सेरेमनी में एक कैडेट से हाथ मिलाया। कैडेट ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद बाइडेन अपनी सीट पर बैठने के लिए मंच से निकले। लेकिन उनका एक पैर सैंडबैग में फंस गया और वे अपना संतुलन खो बैठ गए। फिर फर्श पर गिर पड़े। वायु सेना के एक अधिकारी और यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों ने तुरंत उनकी मदद की।
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मंच पर रेत से भरा बोरा रखा था। यह वक्ताओं के लिए लगाए गए टेलीप्रॉम्प्टर को सपोर्ट करने के लिए रखा गया था।
व्हाइट हाउस लौटने के बाद बाइडेन ने पत्रकारों से मजाक में कहा कि सेरेमनी में मुझे सैंडबैग मिला है। बाइडेन की उम्र और उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा होती है। फरवरी में डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने मेडिकल परीक्षण के बाद कहा था कि बाइडेन बिलकुल फिट हैं। वे रोजाना कसरत करते हैं। 2024 के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में वे दोबारा मैदान में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: