इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग का सबसे बड़ा नुकसान गाजा में रहने वाले लोगों का हुआ है, जिनके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, गाजा संकट के बीच ट्रंप प्रशासन की नई रणनीति लीबिया में फिलिस्तीनियों के पुनर्वास की है। 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के तानाशाही शासन का अंत हुआ, जिसके बाद देश अराजकता में डूब गया। गद्दाफी की हत्या के बाद लीबिया दो हिस्सों पश्चिम और पूर्वी लीबिया में बंट गया।
दोनों हिस्सों में 2 प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया समूहों का शासन कायम हो गया। आज भी देश 2 समानांतर प्रशासनों में बंटा हुआ है। त्रिपोली में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार (GNU) है। पूर्वी लीबिया में सक्रिय प्रतिनिधि सभा समर्थित राष्ट्रीय स्थिरता सरकार (GNS) का राज है। GNSका नेतृत्व खलीफा हफ्तार की लीबियन नेशनल आर्मी के प्रभाव में ओसामा हम्माद कर रहे हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
यह भी पढ़ें:शहबाज शरीफ के 5 चौंकाने वाले खुलासे, नूर खान एयरबेस पर हमले को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी PM?
लीबिया को दिए जाएंगे अरबों डॉलर
NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा पट्टी से 10 लाख फिलिस्तीनियों को स्थायी रूप से लीबिया में पुनर्वासित करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और लीबिया के नेताओं के बीच इस विषय पर बातचीत भी चल रही है। 2 सूत्रों और एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि इस योजना को लेकर गहन चर्चा चल रही है। पुनर्वास योजना के बदले अमेरिका लीबिया को अरबों डॉलर की वह राशि जारी कर सकता है, जिसे एक दशक से अधिक समय पहले रोक दिया गया था।
हालांकि इस योजना को लेकर अभी तक कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट यह भी बताती है कि इजरायल को इस योजना की जानकारी दी गई है। वहीं अमेरिकी सरकार ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। NBC न्यूज की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है। ट्रंप प्रशासन इस तरह की कोई योजना नहीं बना रहा है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी
इजरायल का गाजा पर हवाई हमला
इधर गाजा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायली सेना ने शुक्रवार को गाजा में हवाई हमले किए, जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 108 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान हमास पर बंधकों की रिहाई का दबाव बनाने के लिए शुरू किया गया है।
इजरायल ने यमन की 2 बंदरगाहों पर भी हमले किए, जिन्हें हूती विद्रोहियों द्वारा हथियारों की तस्करी के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यमन में हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और 9 अन्य घायल हुए हैं। हमास के गाजा प्रमुख ने कहा है कि उनका संगठन बंधकों के बदले इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों की एक तय संख्या की रिहाई के लिए तत्काल बातचीत करने को तैयार है, लेकिन उन्होंने अस्थायी युद्धविराम की शर्त को अस्वीकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें:8वीं पास, सिक्योरिटी गार्ड, ISI एजेंट… कौन है नोमान इलाही? जिसने रची देश के खिलाफ साजिश
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
5 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
10 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
10 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
13 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
15 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
16 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
17 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
18 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines