शहबाज शरीफ के 5 चौंकाने वाले खुलासे, नूर खान एयरबेस पर हमले को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी PM?

Pakistan PM Shehbaz Sharif ने नूर खान एयरबेस पर भारतीय सेना का हमला कबूल लिया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हमले को लेकर बात कर रहे हैं। उन्होंने असीम मुनीर का जिक्र भी वीडियो में किया है।

Shehbaz Sharif | Pakistan PM | Air Strike

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के हमले को लेकर कबूलनामा किया है।

विज्ञापन

Pakistan PM News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आखिरकार मान ही लिया कि भारतीय सेना ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया है। शुक्रवार रात को एक कार्यक्रम से उनका वीडिया सामेन आया, जिसमें वे कहते सुने गए कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें कॉल करके हमले के बारे में बताया था। शहबाज शरीफ का यह कबूलनामा भारतीय सैन्य कार्रवाई के मामले में पाकिस्तान के हमेशा से किए जाने वाले इनकार भरे रवैये के विपरीत है।

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए थे। पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। मिसाइल अटैक करके पाकिस्तान के एयरबेस तबाह किए थे। नूर खान एयरबेस को भी मिसाइल अटैक से नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा…

1. शहबाज शरीफ ने बताया कि असीम मुनीर ने सेफ लाइन पर फोन करके उन्हें बताया था कि भारतीय सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया है।

विज्ञापन

2. शरीफ ने कहा कि असीम मुनीर ने उन्होंने यह भी बताया था कि नूर खान एयरबेस के अलावा पाकिस्तान के कुछ अन्य इलाकों में भी भारतीय सेना का मिसाइल अटैक हुआ है।

3. शहबाज शरीफ ने बताया कि नूर खान एयरबेस पर हमला होने के बाद जनरल सैयद असीम मुनीर असीम मुनीर ने 9-10 मई की रात को करीब ढाई बजे फोन किया था।

विज्ञापन

4. शरीफ ने कहा कि सुबह जब वे अपने घर में बने स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे, तब भी मुनीर का फोन आया और उसने कहा हम जीत गए हैं। सीजफायर का ऑफर आया है।

5. शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना द्वारा स्थानीय तकनीक और चीनी जेट विमानों का इस्तेमाल करके हमलों का जवाब दिया गया, लेकिन शरीफ ने बात की भी पुष्टि की कि भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तान में अपने लक्ष्य को भेदा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ