अमेरिका में न्यू ईयर पर होना था आतंकी हमला? FBI ने नाकाम की साजिश, ऐसे पकड़ा ISIS आतंकी

US Police Arrest ISIS Terrorist: अमेरिका की पुलिस ने ISIS समर्थक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो न्यू ईयर ईव पर आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था, लेकिन FBI ने उसे समय रहते पकड़कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया. आरोपी से आतंकी हमले में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार भी बरामद किए गए हैं.

ISIS Terrorist

FBI द्वारा गिरफ्तार यह युवक ISIS का कट्टर समर्थक है.

विज्ञापन

ISIS Terrorist Arrest: अमेरिका में आंतकी हमले की साजिश को नाकाम किया गया है. न्यू ईयर ईव पर आतंकी हमला किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने ISIS समर्थक युवक को दबोच लिया. आरोपी की गिरफ्तारी नॉर्थ कैरोलिना के मिंट हिल इलाके से हुई है. उसकी उम्र 18 साल है और उसका नाम क्रिश्चियन स्टरडडिवेंट है. क्रिश्चिसन की डायरी से आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ और हथियार भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने दिया दोटूक जवाब, कहा- अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

विज्ञापन

ISIS की विचारधारा से प्रेरित है क्रिश्चियन

FBI सूत्रों के अनुसार, क्रिश्चियन स्टरडिवेंट सीरिया के आतंकी संगठन ISIS का समर्थक है. संगठन की विचारधारा से प्रेरित होकर उसने खुद को ISIS का सैनिक (आतंकी) कहना शुरू कर दिया था. क्रिश्चियन ने दिसंबर 2025 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गैर-मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट लिखी थी. अमेरिकन पुलिस ने ऑनलाइन सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी करते हुए क्रिश्चियन की पोस्ट को पढ़ा तो शक हुआ.

डायरी में लिखी गई थी हमले की प्लानिंग

जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने जिहाद की बात करते हुए ISIS के समर्थन में पोस्ट लिखी थीं, इसलिए जांच एजेंसियों ने क्रिश्चियन के बारे में पता लगाया और 29 दिसंबर को उसके नॉर्थ कैरोलिना स्थित घर में रेड मारी. तलाशी के दौरान क्रिश्चियन की डायरी हाथ लगी, जिस पर नया साल हमला 2026 लिखा था. इसके अंदर उसने नॉर्थ कैरोलिना में ही एक रेस्टोरेंट और स्टोर पर हमला करके करीब 20 लोगों की हत्या किए जाने की योजना के बारे में विस्तान से लिखा था.

विज्ञापन

लोगों के बाद पुलिस पर करना था हमला

क्रिश्चियन की डायरी पढ़कर जांच एजेंसी एक्शन मोड में आई और क्रिश्चियन को गिरफ्तार किया. उसकी शिनाख्त पर घर से ही एक कमरे में छिपाकर रखे गए कपड़े, दस्ताने, मास्क, हथौड़े, चाकू, टारगेट की लिस्ट बरामद हुआ. टारगेट लिस्ट में पुलिस का नाम भी लिखा था, जिसके बारे में उसने बताया कि वह लोगों पर हमला करने के बाद पुलिस को भी निशाना बनाने वाला था. बता दें कि अपनी इस हरकत के लिए क्रिश्चिन को जिंदगी के 20 साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ