ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने दिया दोटूक जवाब, कहा- अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

Iran Protests And Violence: ईरान में विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए अमेरिका ने चेतावनी दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सरकार को चेताया है कि अगर जनता का दमन किया तो अमेरिका मामले में सीधा दखल देगा. राष्ट्रपति ट्रंप की इस चेतावनी का ईरान के विदेश मंत्री ने भी दोटूक करारा जवाब दिया है.

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लोगों का दमन न करने की सलाह दी है.

Iran Protests Update: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं और हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हजारों लोग सड़कों पर हैं और तख्तापलट की मांग कर रहे हैं. ईरान में पिछले 5 दिन में हुई हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन ईरान के इस आतंरिक मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूद गए हैं.

विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में बयान दिया कि ईरान में अस्थिरता का माहौल है. अगर ईरान की सरकार और सेना ने बेगुनाह लोगों का दमन किया तो अमेरिका मामले की सीधा दखल देगा और देश की जनता का साथ देगा. वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बासा अराघची ने इस धमकी का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन

ईरान के विदेश मंत्री ने दिया यह जवाब

ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को खतरनाक बताया है. उन्होंने कहा कि ईरान में क्या चल रहा है और सरकार को क्या करना है? यह ईरान का आंतरिक मामला है, इसमें किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ईरान के लोग बेहद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बात रखने का अधिकार उन्हें मिला हुआ है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक दंगों की छिटपुट घटनाएं देखी हैं, जिनमें एक पुलिस स्टेशन पर हमला और पुलिस अधिकारियों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंकना शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद अपने देश में नेशनल गार्ड तैनाती किए हुए हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि सार्वजनिक संपत्ति पर आपराधिक हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप का आज का संदेश उन लोगों से प्रभावित है, जो कूटनीति से डरते हैं. ईरान के लोग अपने आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप को अस्वीकार करेंगे. ईरान की सशस्त्र सेनाएं तैयार हैं. ईरान की संप्रभुता का किसी भी तरह से उल्लंघन होने पर ईरान की सेना जानती है कि कहां पर हमला है और किस समय करना है, ट्रंप यह सब न बताएं.

साल 2022 के बाद बड़ा विरोध प्रदर्शन

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कहा कि साल 2022 के बाद ईरान में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा है और इसकी वजह ईरान में गहराया आर्थिक संकट है. ईरान में महंगाई की दर 42.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है और खाद्य पदार्थों की कीमत में 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन ईरान के मामले में अमेरिका दखल न दे.

विज्ञापन

बता दें कि ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों का आज 7वां दिन है. तेहरान सहित कई शहरों में बड़े पैमाने पर सत्ता-विरोधी आंदोलन और तेज हो गया है. इसमें ट्रंप के ट्वीट की भूमिका भी बताई जा रही है. विद्रोह की आग राजधानी तेहरान के बाजारों से निकलकर नाजीआबाद, खाकसेफीद, नर्मक और तेहरानपार्स जैसे घनी आबादी वाले इलाकों तक फैल चुकी हैं.

तेहरान के अलावा इस्फहान, शिराज, याज्द, कराज, हमदान और अन्य शहरों में भी आंदोलनकारी सड़कों पर हैं, जहां ‘खामेनेई विरोधी’ नारे लगातार गूंज रहे हैं. 1979 के बाद पहली बार क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सड़क पर उतरे ईरानियों को सीधा निर्देश दिया कि शहरों के केंद्रों की ओर हाथ में हाथ डालकर कूच करें और सत्ता के पतन तक पूर्ण नियंत्रण लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ