मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका पहुंचे कौन हैं 600 प्रवासी लोग? इमिग्रेशन पर गरमाई राजनीति

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले दक्षिणी मेक्सिको में 600 से अधिक प्रवासियों का एक नया कारवां दाखिल हो गया है. होंडुरास से निकला यह समूह ‘फे वाई एस्पेरांजा’ यानी विश्वास और उम्मीद नाम से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है. इस घटना ने एक बार फिर अमेरिकी राजनीति में इमिग्रेशन के मुद्दे को गर्मा दिया है.

migrant caravan, mexico us border, us midterm elections, immigration issue, honduras migrants

दक्षिणी मेक्सिको के रास्ते सैकड़ों प्रवासियों का एक नया कारवां अमेरिका की ओर बढ़ रहा है. Credit: Screengrab

विज्ञापन

अमेरिका में होने वाले आगामी मिडटर्म चुनाव से पहले एक बार फिर इमिग्रेशन का मुद्दा गरमा गया है. दक्षिणी मेक्सिको के रास्ते सैकड़ों प्रवासियों का एक नया कारवां अमेरिका की ओर बढ़ रहा है. इस कारवां में 600 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या होंडुरास के नागरिकों की है. यह कारवां 20 सितंबर के आसपास होंडुरास के सैन पेड्रो सुला से निकला था. ग्वाटेमाला से होते हुए 24 और 25 सितंबर को यह समूह रोडोल्फो रोब्लेस इंटरनेशनल ब्रिज पार कर मेक्सिको के चियापास राज्य में दाखिल हुआ. जब यह जत्था मेक्सिको में घुसा, तो उस समय मैक्सिकन पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारी भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : US ने ईरान के ‘पीस प्लान’ को एक झटके में क्यों ठुकराया? अब क्या करेगा तेहरान; आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप

विज्ञापन

शुरुआत में इस समूह में करीब 300 लोग थे, लेकिन तापाचुला पहुंचते-पहुंचते अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, इक्वाडोर और हैती के लोग भी इसमें जुड़ते चले गए. अब यह संख्या बढ़कर 600 के पार पहुंच चुकी है.

‘विश्वास और उम्मीद’ नाम दिया कारवां को

इस समूह ने खुद को ‘फे वाई एस्पेरांजा’ नाम दिया है, जिसका अर्थ ‘विश्वास और उम्मीद’ होता है. कई लोगों का कहना है कि वे हिंसा की वजह से नहीं, बल्कि भुखमरी और आर्थिक तंगी से तंग आकर घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.

तूफान रेचल के कारण हुई भारी बारिश के बीच ये लोग अपने जरूरी सामान प्लास्टिक बैग में समेटकर करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर तापाचुला पहुंचे हैं. कुछ प्रवासी अमेरिका में शरण चाहते हैं, जबकि कई लोग मेक्सिको के मॉन्टेरी जैसे शहरों में काम की तलाश में बसना चाहते हैं.

विज्ञापन

अमेरिका में शुरू हुई सियासी बयानबाजी

चुनाव से ठीक पहले प्रवासियों के इस बड़े जत्थे के सामने आने पर अमेरिका में राजनीतिक पारा चढ़ गया है. रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन और नैन्सी मेस ने इस पर सवाल उठाते हुए अंदेशा जताया है कि क्या कोई बाहरी समूह चुनाव के समय इसे हवा दे रहा है.

दूसरी ओर, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में साउथवेस्ट बॉर्डर पर 8,870 लोगों को पकड़ा गया था, जो कि दिसंबर 2023 के उच्च स्तर से करीब 97 प्रतिशत कम है. विभाग का कहना है कि पिछले 16 महीनों से पकड़े गए नए प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ