यूरोप से एशिया तक... 5 सालों तक रहेगी LPG-LNG की किल्लत! अटैक के बाद कतर एनर्जी ने किया दावा

कतर एनर्जी ने हालात पर बात करते हुए ट्वीट किया कि रस लाफान औद्योगिक शहर पर हुए मिसाइल हमलों से हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने बताया, मिसाइल हमलों के कारण कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में 17% की कमी आई है और वार्षिक राजस्व में लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Ras Laffan industrial city

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जंग का आज 21वां दिन है। हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। अब यह लड़ाई अमेरिका, इजरायल और ईरान तक सीमित नहीं रही। अब इस जंग का असर यूरोप, एशिया समेत पूरे विश्व पर दिखने लगा है। इजरायल ने ईरान में दुनिया के सबसे बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) हब यानी रस लाफान औद्योगिक शहर पर हमला किया है। इससे इस शहर को भारी नुकसान हुआ है। यह हब दुनिया को एलएनजी निर्यात करने वाला सबसे बड़ा केंद्र है। हमले के बाद से इस हब से एक्सपोर्ट क्षमता 17 प्रतिशत कम हो गई है।

विज्ञापन

कतर एनर्जी ने हालात पर बात करते हुए ट्वीट किया कि रस लाफान औद्योगिक शहर पर हुए मिसाइल हमलों से हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने बताया, मिसाइल हमलों के कारण कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में 17% की कमी आई है और वार्षिक राजस्व में लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

भविष्य पर बात करते हुए दावा गया कि उत्पादन सुविधाओं को व्यापक नुकसान हुआ है जिसकी मरम्मत में पांच साल तक का समय लग सकता है और इसके चलते हमें दीर्घकालिक अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) घोषित करनी पड़ेगी। कतर एनर्जी का अनुमान है कि मिसाइल हमलों से रस लाफान औद्योगिक शहर को हुए नुकसान से वार्षिक राजस्व में लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान होगा और मरम्मत में पांच साल तक का समय लगेगा, जिससे यूरोप और एशिया के बाजारों में आपूर्ति प्रभावित होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ