162 की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं, 5 फीट ऊंची समुद्री लहरें; टाइफून क्रैथॉन ने ताइवान में कैसे मचाई तबाही?

Taiwan Typhoon Updates: टाइफून क्रैथॉन फिलीपींस और ताइवान में तबाही मचाने के बाद अब चीन की ओर बढ़ रहा है। वहीं क्रैथॉन के कारण ताइवान में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं ने खूब कहर बरपाया है।

Typhoon Krathon

Typhoon Krathon

विज्ञापन

Typhoon Krathon Latest Update: समुद्र में उठे चक्रवाती तूफान क्रैथॉन ने फिलीपींस के बाद दक्षिण ताइवान में भी भारी तबाही मचाई है। वहीं अब नेशनल हरिकेन सेंटर ने अनुमान लगाया है कि तूफ़ान धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा। शुक्रवार को राजधानी ताइपे तक पहुंचने से पहले यह कमजोर हो गया था, लेकिन अभी भी यह कैटेगरी 4 का तूफान है। उत्तरी ताइवान के बाद तूफान के जलडमरूमध्य से होते हुए चीनी तट की ओर बढ़ने की उम्मीद थी।

केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार, क्रैथॉन के असर से समुद्र में 5 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। अधिकतम 126 किलोमीटर प्रति घंटे (78 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से रेगुलर हवाएं चल रही हैं और 162 किलोमीटर प्रति घंटे (101 मील प्रति घंटे) की रफ्तार वाले झोंके समुद्र तटीय इलाकों में तबाही मचा रहे रहे हैं। मूसलाधार बारिश ने भी जनजीवन अस्त व्यस्त किया हुआ है।

Advertisment

 

ताइवान में तूफान का कहर ऐसे बरपा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रैथॉन ने गुरुवार को ताइवान के शहर काऊशुंग में दस्तक दी, जिससे द्वीप के दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई और तेज तूफानी हवाएं चलीं । तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। रास्ते ब्लॉक होने से स्कूल और ऑफिस बंद करने पड़े। आने-जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। हालांकि तूफान के कहर से 4 लोगों की मौत हुई है, लेकिन 7 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा घर अंधेरे में डूबे हैं। सरकार ने 1500 से ज्यादा पुलिस और सेना के जवान काऊशुंग और न्यू ताइपे में तैनात किए हुए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

समुद्र में उठ रहीं ऊंची-ऊंची लहरें

तूफान क्रैथॉन के ताइवान की ओर बढ़ने के कारण दक्षिणी ताइवान के काऊशुंग में समुद्र तट पर लहरें टकरा रही हैं। ताइवान के दक्षिणी शहरों में बाढ़ आ गई है। काऊशुंग प्रशासन ने अपने निवासियों से संभावित विनाशकारी हवाओं और बारिश से बचने के लिए आश्रय लेने का आग्रह किया है। दुकानें ढह गईं हैं और पार्क जलमग्न हो गए है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धीमी गति से चलने वाला तूफान, जो लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे (2.5 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से ताइवान की ओर बढ़ा, पिछले 5 दिन में द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पानी भर गया। इसलिए हजारों लोगों को पहाड़ी या निचले इलाकों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। इन 5 दिनों में ताइवान की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ