Triple Talaq News: मशहूर शायर दिवंगत मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक देकर मारपीट करके घर से निकाल दिया है. हिबा ने सआदतगंज पुलिस थाने में पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है. हिबा ने पति और ससुर पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: Munawwar Rana का देर रात हुआ निधन, गम में डूबे Javed Akhtar; कंधा देते हुए वीडियो वायरल
दहेज में दिए थे गहने और 10 लाख कैश
पुलिस को दी शिकायत में मुनव्वर राणा की बेटी हिबा ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मतद साकिब के साथ साल 2013 में हुई थी. दोनों ने सुन्नी रीति रिवाज से शादी की थी. पिता ने दहेज में साकिब को सोने-हीरे के गहनों के साथ 10 लाख कैश भी दिए थे, लेकिन शादी के बाद साकिब 20 लाख रुपये और मांगने लगे. मायके वालों ने डिमांड पूरी भी कर दी, लेकिन साकिब का लालच बढ़ता गया. अब वह और पैसे मांगने लगा है, जिसे मायके वाले पूरा नहीं कर सकते.
मारपीट करते हुए तलाक देकर निकाला
हिबा ने बताया कि उसके और साकिब के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं, लेकिन साकिब दहेज के लिए आए दिन मारपीट करता है. ससुर भी ताना मारने और बातें सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. गत 9 अप्रैल 2025 को साकिब ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. विवाद सुलझाने के लिए बहन अर्शिया घर आई तो साकिब ने उनके साथ भी झगड़ा किया और मारपीट करने की कोशिश की. इस दौरान साकिब ने तीन तलाक देते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया.
यह भी पढ़ें: ‘बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती’ खामोश हुई ये आवाज, ऐसा था मुनव्वर राणा का सफर
बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता हिबा को
हिबा ने बताया कि विवाद के दौरान साकिब ने दोनों बच्चों को भी कमरे में बंद कर दिया था. अब वह बच्चों से न मिलने दे रहा है और न ही बच्चों को साथ ले जाने दे रहा है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है. डरी भी हुई है कि क्योंकि साकिब और उसके ससुर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. तंग होकर ही वह अपनी आपबीती लेकर थाने आई है और इंसाफ की उम्मीद रखती है, क्योंकि उसे अपने साथ-साथ बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद दिख रही है.
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
2 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
9 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
21 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines